Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट हुए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 27, 2026 at 8:19 AM
Modified at :April 27, 2026 at 8:19 AM
आईपीएल में फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट हुए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल में अब तक केवल चार बल्लेबाजों को फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट किया गया है।

आईपीएल (IPL) दुनिया का पहला ऐसा टी20 टूर्नामेंट है, जिसने 2008 में दुनिया के सभी बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों को एक साथ लाकर खेलने का मौका दिया। पिछले इतने सालों में आईपीएल में कई ऐसे यादगार पल देखने को मिले हैं जो बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इनमें से एक है ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ यानी ‘फील्डिंग में बाधा डालना’, जो आउट होने का एक बेहद अनोखा तरीका है।

क्रिकेट के इस नियम के मुताबिक, एक बल्लेबाज ऐसे तब आउट होता है जब वह आउट होने से बचने के लिए जानबूझकर गेंद को रोक दें। यह नियम इतना दुर्लभ है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में भी ऐसे बहुत कम मामले सामने आए हैं, जब किसी खिलाड़ी को इस नियम के तहत आउट दिया गया हो।

तो चलिए इस आर्टिकल में देखते हैं कि वो कौन से खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट हुए हैं और आखिर उनके साथ क्या हुआ था।

1. यूसुफ पठान (2013): पहली बार इस नियम का इस्तेमाल

आईपीएल में यूसुफ पठान ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट होने वाले सबसे पहले खिलाड़ी थे। 2013 में पुणे वॉरियर्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए, यूसुफ ने एक शॉट खेला और रन के लिए भाग रहे थे, लेकिन तभी गेंद उनकी तरफ आई और उन्होंने अपना पैर बढ़ाकर गेंद को रोक दिया। अंपायर ने इसे आउट होने से बचने का एक कारण माना और उन्हें आउट दे दिया।

2. अमित मिश्रा (2019): दौड़ते समय रास्ता बदलना पड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अमित मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक रन पूरा करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें, उस मैच में दौड़ते समय वह अपनी लाइन से थोड़ा हट गए और थ्रो के रास्ते में आ गए और गेंद उनके शरीर पर जा लगी। तीसरे अंपायर को लगा कि उन्होंने जानबूझकर अपना रास्ता बदला है, इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया।

3. रवींद्र जडेजा (2024): दूसरा रन लेने की कोशिश में आउट

चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस नियम का शिकार होना पड़ा था। जडेजा दूसरे रन को पूरा करने के लिए भाग रहे थे, लेकिन तभी वह थ्रो के रास्ते में आ गए। तीसरे अंपायर ने इसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ नियम के खिलाफ माना और जडेजा को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

4. अंगकृष रघुवंशी (2026): सबसे ज्यादा चर्चा में रहा ये फैसला

26 अप्रैल, 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अंगकृष रघुवंशी के साथ जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। वह जानबूझकर गेंद के सामने नहीं आए थे, बल्कि अपने साथी खिलाड़ी के साथ हुई तालमेल की गड़बड़ी की वजह से क्रीज पर वापस जाने के लिए मुड़ रहे थे।

बता दें, जब वह मुड़े तो गेंद उनके रास्ते में आ गई और उनसे टकरा गई। हालांकि, तीसरे अंपायर को ऐसा लगा कि वह वापस लौटते वक्त थोड़ी देर के लिए गेंद को देखने के लिए रुके थे, जोकि गलत है और इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.