Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 20, 2026 at 8:37 PM
Modified at :March 20, 2026 at 8:37 PM
चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2026 से पहले कई अहम खिलाड़ी चोटिल होने के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई टीमों को तगड़ा झटका लग चुका है। कई स्टार खिलाड़ी या तो पूरी तरह बाहर हो गए हैं या शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिससे टीमों की प्लानिंग प्रभावित हुई है।

हर सीजन की तरह इस बार भी इंजरी एक बड़ा फैक्टर बनकर सामने आई है। कुछ खिलाड़ियों की चोट पुरानी है, तो कुछ को हाल ही में चोट लगी है, जिससे फ्रेंचाइजियों को आखिरी समय में बदलाव करने पड़े हैं। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको चोटिल होकर आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।

ये हैं चोटिल होने के चलते आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ी

1. हर्षित राणा – कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR identify Harshit Rana’s replacement for IPL 2026; Know here
Harshit Rana of Kolkata Knight Riders celebrates the dismissal of Abhishek Sharma of Sunrisers Hyderabad during the Indian Premier League cricket match between Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad at Eden Gardens in Kolkata, India, on April 3, 2025. (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस बार पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं, जो टीम के लिए एक बड़ा झटका है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक अभ्यास मैच के दौरान घुटने में गंभीर चोट लगी थी।

यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और अब उनकी रिकवरी में कम से कम दो से तीन महीने का समय लगेगा। ऐसे में KKR को अपने फास्ट बॉलिंग अटैक में बड़ा बदलाव करना पड़ेगा और नए विकल्पों पर भरोसा करना होगा।

2. सैम करन – राजस्थान रॉयल्स

Sam Curran
GROS ISLET, SAINT LUCIA – NOVEMBER 16: Sam Curran of England during the 4th T20 International between the West Indies and England at Daren Sammy National Cricket Stadium on November 16, 2024 in Gros Islet, Saint Lucia. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन सैम करन एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते थे, लेकिन ग्रोइन इंजरी के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। उन्हें हाल ही में ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था।

डॉक्टर्स के मुताबिक इस तरह की चोट से उबरने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में राजस्थान को अपने ऑलराउंडर कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव करना होगा, क्योंकि करन बैट और बॉल दोनों से टीम के लिए अहम थे।

3. नाथन एलिस – चेन्नई सुपर किंग्स

Nathan Ellis
Nathan Ellis. (Image Source: BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें पहले भी परेशान कर चुकी थी और हाल ही में फिर से उभर आई है।

एलिस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और उनकी गैरमौजूदगी चेन्नई के लिए बड़ी चिंता है। टीम अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है, ताकि गेंदबाजी विभाग में संतुलन बनाए रखा जा सके।

4. जैक एडवर्ड्स – सनराइजर्स हैदराबाद

Sydney Sixers
MELBOURNE, AUSTRALIA – JANUARY 08: Jack Edwards of the Sixers celebrates the dismissal of Glenn Maxwell of the Stars during the BBL match between Melbourne Stars and Sydney Sixers at the Melbourne Cricket Ground, on January 08, 2026, in Melbourne, Australia (Photo by Daniel Pockett/Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये की कीमत देकर टीम में शामिल किया गया था।

उनकी अनुपस्थिति टीम के मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंड बैलेंस को प्रभावित करेगी। अब टीम को नए खिलाड़ियों के साथ कॉम्बिनेशन बनाना होगा, जिससे शुरुआत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

5. अथर्व अंकोलेकर – मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के युवा ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर घुटने की गंभीर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी के दौरान फील्डिंग करते समय यह चोट लगी थी।

अंकोलेकर को सर्जरी के बाद अब लंबा रिहैब भी करना होगा, जिससे वह इस सीजन में वापसी नहीं कर पाएंगे। मुंबई के लिए यह नुकसान उनकी बेंच स्ट्रेंथ पर असर डाल सकता है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.