टी20 वर्ल्ड कप का खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

कुल 19 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
किसी भी खिलाड़ी के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतना उसके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें एक से ज्यादा बार यह खिताब जीतने का मौका मिला है।
अब तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बहुत कम ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो दो बार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बने हैं। इस लिस्ट में भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। 2026 के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी मौजूद भारतीय टीम के कई खिलाड़ी पहले भी चैंपियन रह चुके हैं।
बता दें कि भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2024 और 2026 में भी यह खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में डैरेन सैमी की कप्तानी में दो बार यह ट्रॉफी जीती थी।
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने बनाया यह खास रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि, अभी तक दो बार की चैंपियन इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हो पाया है। इस टीम ने 2009 और 2022 में यह खिताब जीता था।
हालांकि, भारत और वेस्टइंडीज के कुल 19 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो दो बार इस टूर्नामेंट की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। इनमें भारत के 10 और वेस्टइंडीज के 9 खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत के वे खिलाड़ी जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता-
- रोहित शर्मा – 2007 और 2024 (कप्तान)
- अर्शदीप सिंह – 2024 और 2026
- जसप्रीत बुमराह – 2024 और 2026
- सूर्यकुमार यादव – 2024 और 2026 (कप्तान)
- शिवम दुबे – 2024 और 2026
- हार्दिक पांड्या – 2024 और 2026
- अक्षर पटेल – 2024 और 2026
- संजू सैमसन – 2024 और 2026
- कुलदीप यादव – 2024 और 2026
- मोहम्मद सिराज – 2024 और 2026
इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा 2007 और 2024 की विजेता टीम का हिस्सा रहे, जबकि बाकी खिलाड़ी 2024 और 2026 में भारत की जीत का हिस्सा बने।
वेस्टइंडीज के वे खिलाड़ी जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता-
- क्रिस गेल – 2012 और 2016
- दिनेश रामदीन – 2012 और 2016
- आंद्रे रसेल – 2012 और 2016
- डैरेन सैमी – 2012 और 2016
- मार्लन सैमुअल्स – 2012 और 2016
- लेंडल सिमंस – 2012 और 2016
- सैमुअल बद्री – 2012 और 2016
- ड्वेन ब्रावो – 2012 और 2016
- जॉनसन चार्ल्स – 2012 और 2016
इन सभी खिलाड़ियों ने 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। खास तौर पर मार्लन सैमुअल्स ने दोनों फाइनल मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.