IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली सभी टीमों की लिस्ट

IPL 2026 से अब तक दो टीमें आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी हैं।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने आखिरी स्टेज की तरफ बढ़ रहा है, इसीलिए प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। इस सीजन 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरी थीं, लेकिन लीग स्टेज खत्म होने के बाद सिर्फ टॉप 4 टीमें ही प्लेऑफ में जगह बना पाएंगी।
जहां कुछ टीमें लगातार जीत दर्ज करके टॉप 4 में अपनी जगह मजबूत कर रही हैं, वहीं कुछ टीमों का सफर अब लगभग खत्म हो चुका है। इसी बीच दो टीमें आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो गई हैं। आइए जानते हैं IPL 2026 से अब तक कौन-कौन सी टीमें बाहर हुई हैं।
ये टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से हो चुकी हैं बाहर-
1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 मई को खेले गए मुकाबले में LSG को 203/8 का स्कोर डिफेंड करते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से उन पर आधिकारिक रूप से एलिमिनेट होने की मुहर लग गई।
इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैचों में सिर्फ 6 अंक ही रह गए। अगर वह अब अपने बाकी सभी मैच जीत भी लेती, तब भी अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच सकती थी। दूसरी तरफ टॉप 4 की कई टीमें पहले ही 12 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
फिलहाल, लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट भी -0.907 है।
2. मुंबई इंडियंस (MI)

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन भी काफी निराशाजनक रहा। स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम पूरे टूर्नामेंट में लय हासिल नहीं कर सकी और लगातार करीबी मुकाबले हारती रही।
उन्हें 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया।
इस समय मुंबई इंडियंस के खाते में 11 मैचों में सिर्फ 6 अंक हैं और अब वह अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच सकती है। इसी वजह से मुंबई का सफर भी यहीं खत्म हो गया। फिलहाल, मुंबई 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ नौवें स्थान पर मौजूद है और उनका नेट रन रेट -0.585 है।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.