Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL का पहला मैच सबसे ज्यादा बार खेलने वाली टॉप पांच टीमें

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 12, 2026 at 11:29 PM
Modified at :March 12, 2026 at 11:29 PM
IPL का पहला मैच सबसे ज्यादा बार खेलने वाली टॉप पांच टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल का पहला मैच खेला है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई और आज ये दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखे जाने वाली स्पोर्ट्स लीगों में से एक बन चुकी है। हर साल मार्च-मई का समय नया रोमांच लेकर आता है और सबके कान IPL सीजन की शुरुआत की तारीख सुनने के लिए तरस रहे होते हैं।

आमतौर पर आईपीएल सीजन के सबसे पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन खेलती है, जिसकी वजह से फैंस बेसब्री से सीजन के ओपनिंग मैच का इंतजार करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आईपीएल के इतिहास में सीजन का सबसे पहला मैच किस टीम ने सबसे ज्यादा बार खेला है?

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप पांच टीमों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल का पहला मैच सबसे ज्यादा बार खेला है।

5. सनराइजर्स हैदराबाद – 2 बार

Sunrisers Hyderabad, SRH, IPL 2024 (RCB vs SRH)
Sunrisers Hyderabad. (Image Source: IPL)

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक सिर्फ एक बार इंडियन प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच खेला है। 2026 में SRH दूसरी बार सीजन का शुरुआती मैच खेलेगी। 2017 में हैदराबाद टीम की भिड़ंत सीजन ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से ही हुई थी।

उस मुकाबले में SRH ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 35 रनों से हराया था। युवराज सिंह ने उस मैच में 27 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – 7 बार

RCB, Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025 win, IPL 2026
RCB celebrate after winning IPL 2025. (Image Source: BCCI)

RCB दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 टीमों में से एक है, जाहिर है फैंस के बीच उसकी डिमांड भी ज्यादा है। इसलिए अब तक 7 बार सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच से करवाई जा चुकी है।

बेंगलुरू टीम ने अब तक 2008, 2017, 2019, 2021, 2024, 2025 और अब 2026 में RCB की टीम कुल सातवीं बार IPL सीजन का सबसे पहला मैच खेलेगी। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन में बेंगलुरू की टीम गत चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स – 8 बार

KKR, Kolkata Knight Riders, IPL 2026
Kolkata Knight Riders. (Image Source: BCCI)

तीन बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक 8 बार किसी IPL सीजन के सबसे पहले मैच में खेल चुकी है। KKR ने अब तक 2008, 2010, 2011, 2013, 2014, 2015, 2022 और 2025 सीजन का सबसे पहला मैच खेला है।

इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। अब तक कोलकाता टीम ने 2012, 2014 और 2024 में ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई है।

2. मुंबई इंडियंस – 8 बार

Mumbai Indians record in Eliminator
Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस का भी फैंस में अलग ही क्रेज होता है, जो अब तक पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है। मुंबई ने 2009, 2012, 2014, 2015, 2016, 2018, 2020 और 2021 में सबसे पहला मैच खेलकर आईपीएल सीजन को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी।

रोहित शर्मा, हार्दिक पांडया और जसप्रीत बुमराह जैसे नामी सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2026 में अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

1. चेन्नई सुपर किंग्स – 9 बार

CSK, Chennai Super Kings, IPL 2026, India
Chennai Super Kings in IPL 2025. (Image Source: BCCI)

2009 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच खेला था। उसके बाद CSK कुल मिलाकर 9 बार सीजन के ओपनिंग मैच में खेल चुकी है, जो सबसे ज्यादा है। 2009 के बाद चेन्नई टीम ने 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022, 2023, 2024 सीजन में सबसे पहला मैच खेला।

पिछले आठ में से 6 सीजन में चेन्नई ने शुरुआती मैच खेला है। अब तक सुपर किंग्स ने कुल पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.