Money in the Bank 2024 के बाद WWE के सभी चैंपियंस की लिस्ट

(Courtesy : WWE)
मनी इन द बैंक 2024 काफी धमाकेदार और रोमांच से भरा हुआ था।
WWE ने 6 जुलाई, 2024 को टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में स्कॉटियाबैंक एरिना से 2024 मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट की मेजबानी की। बता दें इस इवेंट में दो धमाकेदार मनी इन द बैंक लैडर मैच, दो चैंपियनशिप मैच हुए, साथ ही उसी रात मेंस मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट का कैश इन भी देखने को मिला।
ये पूरा इवेंट उम्मीद से ज्यादा रोमांच भरा था, जिसमें कभी भी कुछ भी होने की संभावना जताई जा रही थी। यही कारण है कि फैंस ने इस साल के मनी इन द बैंक को काफी ज्यादा पसंद किया। तो चलिए चूंकि ये इवेंट खत्म हो चुका है, ऐसे में हम आपको WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस के बारे में बताते हैं।
WWE मेन रोस्टर के मौजूदा चैंपियंस की लिस्ट:
चैंपियंस | टाइटल |
Alba Fyre & Isla Dawn | WWE Women’s Tag Team Championship |
The Judgment Day (Finn Balor & JD McDonagh) | World Tag Team Championship |
DIY (Tomasso Ciampa & Johnny Gargano) | WWE Tag Team Championship |
Logan Paul | United States Championship |
Sami Zayn | Intercontinental Championship |
Bayley | WWE Women’s Championship |
Liv Morgan | Women’s World Championship |
Damian Priest | World Heavyweight Championship |
Cody Rhodes | Undisputed WWE Championship |
मनी इन द बैंक इवेंट में केवल इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच रखा गया था, लेकिन इस इवेंट में कोई भी नया सुपरस्टार चैंपियन नहीं बना। हालांकि, इस इवेंट से ठीक पहले दो नए चैंपियन हमें मिले थे। बता दें रॉ के 24 जून 2024 के एपिसोड में फिन बैलर और जेडी मैक्डोनाघ ने ऑसम ट्रुथ को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को जीता।
वहीं DIY (टॉमासो सिआम्पा और जॉनी गार्गानो) स्मैकडाउन के मनी इन द बैंक गो-होम एपिसोड में ए-टाउन डाउन अंडर को हराकर WWE टैग टीम चैंपियन बने।
NXT के मौजूदा चैंपियंस की लिस्ट:
चैंपियंस | टाइटल |
Tony D’Angelo | NXT Heritage Cup |
Kelani Jordan | NXT Women’s North American Championship |
Axiom & Nathan Frazer | NXT Tag Team Championship |
Oba Femi | NXT North American Championship |
Roxanne Perez | NXT Women’s North American Championship |
Ethan Page | NXT Championship |
पिछले कुछ समय के दौरान NXT में सिर्फ एक टाइटल में बदलाव देखने को मिला है और वो भी NXT हीटवेव 2024 में हुआ। एथन पेज नए NXT चैंपियन बने, उनके अलावा ओर कोई भी नया चैंपियन नहीं बना है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- MI vs CSK Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 38, IPL 2025 (Indian T20 League)
- PBKS vs RCB Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 37, IPL 2025 (Indian T20 League)
- WWE WrestleMania 41 Night 1: भारत में कब, कहां और कैसे देखें?
- IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 34वें मैच के बाद, RCB vs PBKS
- RR vs LSG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 36, IPL 2025 (Indian T20 League)