Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

अमरजीत सिंह : इंजरी के बावजूद आईएसएल में जमशेदपुर ने अच्छा प्रदर्शन किया है

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 22, 2020 at 9:15 PM
Modified at :January 22, 2020 at 9:15 PM
अमरजीत सिंह : इंजरी के बावजूद आईएसएल में जमशेदपुर ने अच्छा प्रदर्शन किया है

यंग मिडफील्डर ने पिछला सीजन आई-लीग में इंडियन एरोज के लिए खेलते हुए बिताया था।

केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ पिछले मैच में 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर एफसी के इस सीजन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] पिछले मैच में मिली जीत के बाद जमशेदपुर की टीम 16 प्वॉइंट्स के साथ टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। उसने अबतक आईएसएल के 2019-20 सीजन में चार मैच जीते हैं, चार में उसे हार मिली है जबकि चार मैच ड्रॉ रहे हैं। आईएसएल में जमशेदपुर का अगला मैच गुरुवार को दो बार की विजेता चेन्नइयन एफसी से होना है। इस सीजन टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है और पिछले मैच में मिली जीत के साथ उसने बीते तीन मैचों से चले आ रहे हार के क्रम भी तोड़ दिया। हालांकि, चेन्नइयन का मुकाबला करना जमशेदपुर के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि पिछले कुछ मैचों से ओवन कोल के मार्गदर्शन में दो बार की चैम्पियन ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] जमशेदपुर के यंग मिडफील्डर अमरजीत सिंह कियाम ने इस सीजन टीम के प्रदर्शन पर कहा, "यह फुटबॉल है तो हम अब हर मैच तो जीत नहीं सकते, हमारी मेन प्रॉब्लम इंजरी रह है लेकिन इसके बावजूद हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने कई गलतियां भी की हैं, हालांकि हम किसी भी टीम का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।" अमरजीत 2017 में हुए फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम के कैप्टन भी थे और उस टीम का हिस्सा रहे कई प्लेयर्स उनके साथ जमशेदपुर में भी खेल रहे हैं। मिडफील्डर ने कहा कि टीम में कई यंग प्लेयर्स के होने की वजह से उन्हें मोटिवेशन मिलता है। उन्होंने कहा, "यंग प्लेयर्स ने अबतक मेरी और टीम की बहुत मदद की है। मेरे अलावा टीम में नरेंद्र गहलोत, अनिकेत जाधव और नीजर ​कुमार हैं जो इंडियन एरोज और फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं।" [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है "][/KH_RELATED_NEWS] "हमारे बीच अच्छी दोस्ती है, हम एक परिवार की तरह हैं। हम फील्ड और फील्ड के बाहर सबकुछ शेयर करते हैं। यह सोचकर अच्छा लगता है कि मेरे साथ मेरे भाई हैं जो कई वर्षों से मेरे साथ खेल रहे हैं। मैं उनसे हर चीज शेयर कर सकता हूं और इससे मुझे बहुत मदद मिलती है। हम सब एक-दूसरे को बहुत मोटिवेट करते हैं।" अमरजीत इस सीजन इंजरी के कारण लंबे समय तक बाहर भी रहे थे, लेकिन अब उन्हें कतर के खिलाफ में होने वाले मैच के लिए इंडियन फुटबॉल टीम में भी शामिल किया जा सकता है।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.