Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE फैंस ने Cody Rhodes को लगाई जमकर फटकार, Roman Reigns के बाद यूनिवर्सल टाइटल रन को बताया बोरिंग

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 17, 2024 at 11:35 PM
Modified at :April 17, 2024 at 11:35 PM
WWE फैंस ने Cody Rhodes को लगाई जमकर फटकार, Roman Reigns के बाद यूनिवर्सल टाइटल रन को बताया बोरिंग

रेसलमेनिया 40 के मेन इवेंट में अमेरिकन नाइटमेयर ने टाइटल जीता।

कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने साल 2022 में WWE में वापसी की और अगले 2 साल में अपने द अमेरिकन नाइटमेयर किरदार से फैंस का खूब दिल जीता। वापसी के बाद से ही उनका लक्ष्य अपने पिता, डस्टी रोड्स के WWE चैंपियन बनने के सपने को पूरा करना था। हालांकि वो WrestleMania 39 में अपनी स्टोरी को फिनिश करने में नाकाम रहे थे, लेकिन अब WrestleMania 40 में वो रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

कोडी रोड्स कह चुके हैं कि उनके चैंपियन बनने के बाद एक नई शुरुआत होगी और कंपनी ने भी कई बार जिक्र किया है कि अब एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। अभी रोड्स को चैंपियन बने लगभग 2 ही सप्ताह पूरे हुए हैं, लेकिन अभी से उनके टाइटल रन को बोरिंग बताया जाने लगा है।

क्या कोडी रोड्स का टाइटल रन अभी से बोरिंग हो गया है?

WrestleMania 40 से पूर्व फैंस जबरदस्त तरीके से कोडी रोड्स को सपोर्ट कर रहे थे। यहां तक कि रोड्स को रोमन रेंस के खिलाफ मैच दिलाने के लिए ‘We Want Cody’ मूवमेंट भी चलाई गई थी। अब रोड्स के चैंपियन बनने के 2 सप्ताह बाद ही उनके टाइटल रन को लेकर नकारात्मक कमेन्ट सामने आने लगे हैं। काफी लोगों का मानना है कि रोड्स चैंपियन बनने के बाद बोरिंग होते जा रहे हैं क्योंकि उनके पास स्टोरीलाइन नहीं है और केवल प्रोमो कट किए जा रहे हैं।

एक फैन ने बताया कि कोडी रोड्स उन्हें बोरिंग लगने लगे हैं और उनके सैगमेंट्स देखकर उन्हें नींद आने लगती है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अब चैंपियनशिप दोबारा रोमन रेंस को दे देनी चाहिए। हम अभी से रोमन रेंस को मिस करने लगे हैं।

Cody Rhodes के प्रोमो को कैसी प्रतिक्रियाएं मिलीं

एक फैन ने कोडी रोड्स की निंदा करते हुए कहा, “उनके प्रोमो हमेशा एक जैसे होते हैं, क्या वो अभी तक बात करते-करते थके नहीं हैं? हर सप्ताह एक ही लाइन बोलते रहते हैं, आगे क्या होगा? कोडी इससे ज्यादा बोरिंग नहीं हो सकते। अपना मुंह चलाना बंद करो और Raw में टाइटल को डिफेंड करो। उनके प्रोमो बोरिंग होते हैं, जिनमें कोई एनर्जी नहीं होती। वो फाइट करने से ज्यादा अपना मुंह चलाते हैं।”

एक अन्य फैन ने कहा, “क्या कोडी रोड्स बिना द ब्लडलाइन का जिक्र किए कोई प्रोमो कट कर सकते हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि WWE को रेटिंग्स में नुकसान हो रहा है। कोडी रोड्स बोरिंग होते जा रहे हैं। Raw की रेटिंग्स का भार अभी आर ट्रुथ और द मिज संभाल रहे हैं।”

एक व्यक्ति ने तो रोड्स को यह भी सलाह दे डाली कि उन्हें जॉन सीना से प्रोमो कट करने की क्लास लेनी चाहिए। उनके अनुसार कोडी रोड्स केवल द रॉक से ही चिपके हुए हैं और उनके अलावा किसी के बारे में बात तक नहीं करते।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.