Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या CSK से हारकर LSG आईपीएल 2026 से हो गई है बाहर? जानिए पूरा समीकरण

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 10, 2026 at 10:28 PM
Modified at :May 10, 2026 at 10:28 PM
क्या CSK से हारकर LSG आईपीएल 2026 से हो गई है बाहर? जानिए पूरा समीकरण

चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 203 रन बनाए थे, लेकिन उर्विल पटेल की तूफानी पारी के चलते यह स्कोर छोटा साबित हुआ।

इस हार के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या लखनऊ सुपर जायंट्स अब आधिकारिक रूप से IPL 2026 से बाहर हो गई है? मौजूदा पॉइंट्स टेबल और बाकी टीमों की स्थिति को देखें तो अब LSG की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखाई दे रही हैं।

उर्विल पटेल ने लखनऊ की उम्मीदों पर फेरा पानी

चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच में शानदार शुरुआत की थी। सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम 203/8 तक ही पहुंच सकी।

हालांकि, चेन्नई की तरफ से उर्विल पटेल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनकी पारी ने लखनऊ के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

हालांकि, उनके आउट होने के बाद चेन्नई के बल्लेबाज मुश्किल में दिखे, लेकिन अंत में शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने मैच खत्म करते हुए CSK को 4 गेंदें शेष रहते हुए जीत दिला दी।

क्या IPL 2026 से बाहर हो चुकी है LSG?

Why did Avesh Khan & Manimaran Siddharth miss LSG vs RR clash of IPL 2026?
LSG in IPL 2026

फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं और टीम के खाते में 6 अंक हैं। अब LSG के पास सिर्फ 3 लीग मैच बचे हैं, यानी वह अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच सकती है।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पहले ही 14 अंकों तक पहुंच चुके हैं। पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12-12 अंक हैं।

ऐसे में अब कम से कम चार टीमें 12 से ज्यादा अंकों तक जरूर पहुंचेंगी। यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन है और वो आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

खराब नेट रन रेट ने भी बढ़ाई लखनऊ की मुश्किल

लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रन रेट भी -0.907 है, जो टॉप टीमों के मुकाबले काफी खराब है। अगर किसी तरह कई टीमें 12 अंकों पर भी खत्म करती हैं, तब भी LSG के लिए नेट रन रेट के आधार पर ऊपर पहुंचना बेहद मुश्किल है।

CSK को मिला बड़ा फायदा

चेपॉक स्टेडियम में जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अब 11 मैचों में 12 अंकों और +0.185 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। CSK ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

अब चेन्नई की नजर अगले मुकाबलों में जीत हासिल करके टॉप 4 में जगह बनाने पर होगी, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 का सफर लगभग खत्म माना जा रहा है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.