Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या CSK से हारने के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से हो गई है बाहर? जानें समीकरण

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 3, 2026 at 4:34 PM
Modified at :May 3, 2026 at 4:39 PM
क्या CSK से हारने के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से हो गई है बाहर? जानें समीकरण

(Courtesy : BCCI/IPL)

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर मौजूद है।

मुंबई इंडियंस की लुटिया डूबती नजर आ रही है। बीते शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 8 विकेट से शिकस्त दी, जो उनकी आईपीएल 2026 सीजन में कुल सातवीं हार रही। चेपॉक स्टेडियम में पहले मुंबई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और जब 160 रन के टारगेट को डिफेंड करने की बारी आई तो हार्दिक पांड्या और उनकी सेना उसमें भी नाकामयाब रही।

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी, लेकिन उन्हें कहां मालूम था कि चेन्नई बेहद आसानी से टारगेट को चेज कर लेगी। मुंबई ने 159 रन बनाए थे, वैसे चेपॉक स्टेडियम में 126 रनों का स्कोर भी डिफेंड हो चुका है, लेकिन इस बार ऐसा करने के लिए MI की टीम को किसी चमत्कारी प्रदर्शन की जरूरत थी, लेकिन चमत्कार दूसरी ओर से हुआ, जहां कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ते हुए चेन्नई की जीत में बड़ा रोल अदा किया।

गायकवाड़ ने 67 रनों की कप्तानी पारी खेली, दूसरी ओर कार्तिक शर्मा ने अपने IPL करियर की सबसे पहली फिफ्टी भी लगाई। खैर चेन्नई इस बड़ी जीत से खुश होगी क्योंकि उनके प्लेऑफ की उम्मीद कायम है और उनका नेट रन रेट भी पॉजिटिव में आ गया है। मगर बड़ा सवाल यह पूछा जा रहा है कि शनिवार की हार के बाद क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई MI?

How can Mumbai Indians qualify for IPL 2026 playoffs after loss to SRH? Explained
Mumbai Indians

जी नहीं, मुंबई इंडियंस अभी आधिकारिक रूप से IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है। मगर उनके अंतिम 4 में जाने की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं। आमतौर पर 16 अंकों को प्लेऑफ क्वालीफिकेशन का सुरक्षित मानदंड माना जाता है, जहां तक पहुंचना अब MI के लिए संभव नहीं है।

9 मैच खेल चुकी मुंबई के अभी केवल 4 अंक हैं। लीग स्टेज में उनके पांच मुकाबले बचे हैं। अगर MI अपने बचे सभी मुकाबले जीत लेती है तो उनके कुल अंक 14 हो जाएंगे, लेकिन इस दौरान हार्दिक और उनकी टीम को नेट रन रेट में भी सुधार लाना होगा।

अगर मुंबई 14 अंक प्राप्त कर लेती है, तो भी प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की नहीं होगी, क्योंकि ऐसी परिस्थिति में उन्हें बाकी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा।

पंजाब है टेबल टॉपर

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स सबसे पहले स्थान पर विराजमान है, जिनके 13 अंक हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 12 अंक हो चुके हैं। ये दोनों टीम प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के बहुत करीब हैं। सनराइजर्स हैदराबाद भी लगातार पांच जीत दर्ज करके प्लेऑफ के बहुत करीब आ पहुंची है, वो अभी टेबल में तीसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत लगातार 4 जीत के साथ की थी, लेकिन पिछले 6 मुकाबलों में उसे चार हार मिली हैं। इस मिले-जुले प्रदर्शन को देखते हुए कुछ कहा नहीं जा सकता कि राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं। गुजरात टाइटंस पांचवें और चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर काबिज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक हैं और वह टेबल में सातवें स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें पायदान पर हैं। इन तीनों टीमों की प्लेऑफ की संभावनाएं बहुत कम लग रही हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.