Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Aus vs Ind WTC Final: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 6, 2023 at 6:52 PM
Modified at :June 6, 2023 at 6:52 PM
Aus vs Ind WTC Final: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल कर के आप बन सकते है विजेता।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs IND) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवल में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने WTC अंक तालिका में 66.67 के उल्लेखनीय अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि भारत ने 58.8 के सराहनीय अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अपनी जगह फाइनल में पक्की की थी।

भारत लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में जगह बनाने में सफल हुआ है, लेकिन इस बार एक अलग कप्तान के साथ, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में ये टीम इस बार टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब हासिल करने के लिए मैदान पर उतरेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पैट कमिंस (Pat Cummins) इस टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया- फैंटसी टिप्स

WTC फाइनल 2023 में आप दोनों टीमों के दो धुआंधार और इन फॉर्म बल्लेबाज Shubman Gill और Marnus Labuschagne को अपनी टीम में जगह दे सकते हो। ये खिलाड़ी आक्रामक रवैये और अच्छे बल्लेबाजी कौशल के जरिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। एक तरफ जहां Gill IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाकर, ऑरेंज कैप अपने नाम करके आ रहे हैं। वहीं Labuschagne का प्रदर्शन भी कांउटी में बहुत अच्छा था। जिस वजह से इनका मौजूदा फॉर्म देख कर लग रहा है कि ये इस बड़े मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो आप दोनों टीमों में मौजूद दो सबसे खतरनाक और बढ़िया गेंदबाज Mohammed Shami और Mitchell Starc को अपनी टीम में जगह दे सकते हो। Shami पिछले दो महीने से लगातार IPL खेल रहे थे और इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज भी ये ही थे, उनके नाम पूरे सीजन में कुल 28 विकेट थे। वहीं Starc पिछले दो महीने से WTC की तैयारियों में जुटे हुए थे। जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि इस मैच में वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बहुत अच्छी है, इसलिए इंग्लैंड के मैदान पर ये अपनी गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

Dream11 में किन खिलाड़ियों का करें चयन?

Shubman Gill- IPL 2023 के सीजन में शानदार बल्लेबाजी फॉर्म में मौजूद शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधो पर भी इस मैच में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज टीम को अच्छा स्टार्ट देने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। Gill इस समय अच्छी लय में मौजूद है और उनके फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि ओवल का विकेट उनके लिए काफी सकारात्मक साबित हो सकता है और यहां भी वो गेंदबाजों की क्लास ले सकते हैं। इसलिए आप उनके जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को अपनी टीम में जगह दे सकते हो।

Marnus Labuschagne- Labuschagne इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में मौजूद है और इंग्लैंड जैसे कंडीशन में ये और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जैसा उन्होंने हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान किया। वहां पर उन्होंने 8 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े थे। जिस वजह से उनके मौजूदा लय को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय गेंदबाजी के सामने वो एक बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा इस समय ICC रैंकिंग में भी वो नंबर 1 पर है, इसलिए उनके जैसे बढ़िया खिलाड़ी का टीम में होना जरुरी है।

Virat Kohli- प्रत्येक प्रारूप में भारत के सबसे बड़े मैच विजेता यानी की विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में इस मैच में भी एक बड़ी भूमिका होगी। एक कप्तान के रूप में Virat 2 साल पहले चैंपियनशिप जीतने से चूक गए थे, अब वह आगामी फाइनल में टीम को जीत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा उनका मौजूदा फॉर्म भी बहुत अच्छा है और इस टीम के खिलाफ उनके आंकड़े भी कमाल के हैं। जिसे देखते हुए Kohli को आप अपनी टीम में शामिल कर सकते हो।

Steve Smith- WTC का फाइनल मुकाबला द ओवल के मैदान पर खेला जाना है, और इस मैदान पर Smith का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। वो यहां पर इससे पहले 2 शतक भी जमा चुके हैं, इसके साथ ही इस मैदान पर उनका औसत 90 से ज्यादा का है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि Smith इस बड़े मुकाबले में अपने बल्ले से एक अच्छी पारी खेल सकते हैं। इसलिए आप अपनी टीम में उन्हें जगह दे सकते हो।

Cameron Green- पिछले कुछ समय में अपने आक्रामक रवैये और शानदार प्रदर्शन से तीनों प्रारूपों में बढ़िया करने के बाद, इस युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Cameron Green से ये उम्मीद है कि वो इस मैच में अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। हाल ही में उनका पहला IPL सीजन भी बहुत अच्छा रहा था। Green निचले मध्य क्रम में आकर स्पिन गेंदबाजों को अच्छा खेल सकते हैं। जबकि उनकी तेज गेंदबाजी भी इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Ravindra Jadeja- IPL 2023 में Chennai Super Kings के लिए फाइनल में अहम योगदान करने वाले, रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस समय बल्ले और गेंद दोनों के साथ फॉर्म में मौजूद है, जबिक चेन्नई को फाइनल में जीत दिलाने के चलते इस समय वो आत्मविश्वास से भरे हुए भी हैं। जिस वजह से इस बड़े मैच में टीम में उन्हें शामिल करना आपके हित में जा सकता है, क्योंकि वो बल्ले और गेंद दोनों के साथ आपको मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

Alex Carey- इस मैच में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज Carey एक सही पिक हो सकते हैं। क्योंकि ये न सिर्फ अच्छे विकेटकीपर हैं, बल्कि एक आक्रामक बल्लेबाज भी हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए ये अच्छी पारी खेल सकते हैं। इसलिए विकेटकीपर के तौर पर आप उनका चयन कर सकते हैं।

Nathan Lyon- जब भी इन दोनों टीमों की भिड़ंत होती है तब-तब Lyon भारत के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं और ज्यादातर विकेट हासिल करते हैं। Border Gavaskar Trophy के दौरान भी उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा था। भारत के खिलाफ उनके पिछले आंकड़ों को देखते हुए लग रहा है कि वो इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसलिए उनका टीम में होना जरुरी है।

Mohammed Shami- Shami ने IPL 2023 में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट हासिल कर पर्पल कैप का खिताब जीता। Bumrah के चोटिल होने के बाद Shami इस टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं जिस वजह से वो पूरी कोशिश करेंगे शुरुआती विकेट निकालने की और उनके मौजूदा लय को देखते हुए लग रहा है कि वो इसमें सफल भी होंगे। इसलिए आप अपनी टीम में उन्हें जगह दे सकते हो।

Mohammed Siraj- Mohammed Siraj ने जो कारनामा 2021 के इंग्लैंड दौरे में किया था, ठीक उस प्रकार ही इस मैच में सभी को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। उन्होंने अगर सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की तो वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने नहीं देंगे।

Mitchell Starc- ऑस्ट्रेलियाई ग्यारह में केवल Mitchell Starc अकेले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और ये भारतीय शीर्ष क्रम के खिलाफ एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय शीर्ष क्रम, विशेष रूप से, दो बड़े नाम, Virat Kohli और Rohit Sharma उनकी अंदर आती गेंद के खिलाफ फंस सकते हैं और LBW आउट हो सकते हैं। जिस वजह से इस मैच में Starc अपने प्रदर्शन से आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान?

कप्तान 

वहीं  इस टीम के कप्तान की बात करें तो Marnus Labuschagne को टीम का कप्तान चुनना चाहिए। क्योंकि Labuschagne ने टेस्ट चैंपियनशिप से पहले खेले काउंटी चैम्पियनशिप में ग्लैमरगन (Glamorgan) टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और कई शानदार पारियां खेली। उन्होंने केवल आठ पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज किए। Labuschagne के मौजूदा लय को देखते हुए लग रहा है कि वो भारतीय तेज गेंदबाजों के ऊपर शुरुआत में काफी दबाव बनाएंगे और अपने आक्रामक रवैया अपनाएंगे। जिस वजह से उनके कप्तान होने से आपको फायदा हो सकता है।

उपकप्तान

वहीं  इस टीम के उपकप्तान की बात करें तो Mohammed Shami को इस टीम का उपकप्तान चुनना चाहिए। इस खिलाड़ी ने IPL 2023 में अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने न सिर्फ पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए, बल्कि अपनी सही लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया। इसलिए ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड के मैदान पर भी उनकी गेंदबाजी का जादू दिख सकता है और वो ज्यादातर बल्लेबाजों का शिकार कर सकते हैं। जिस वजह से वो अगर आपकी टीम के उपकप्तान हुए तो आपको काफी फायदा हो सकता है।

मैच की Dream11

कप्तान- Marnus Labuschagne

उप-कप्तान – Mohammed Shami

विकेटकीपर- Alex Carey

बल्लेबाज- Shubman Gill, Marnus Labuschagne, Virat Kohli, Steve Smith

ऑलराउंडर- Ravindra Jadeja, Cameron Green

गेंदबाज- Nathan Lyon, Mitchell Starc, Mohammed Shami, Mohammed Siraj

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.