Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 के बीच में CSK को लगा बड़ा झटका; आयुष म्हात्रे हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 21, 2026 at 5:09 PM
Modified at :April 21, 2026 at 5:09 PM
आईपीएल 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका; आयुष म्हात्रे हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

(Courtesy : BCCI/IPL)

आयुष म्हात्रे को SRH के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उनके फैंस के लिए आज एक ऐसी खबर आई है, जिसकी उम्मीद शायद किसी को भी नहीं थी। टीम के भरोसेमंद और उभरते हुए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

सुपर किंग्स द्वारा आधिकारिक घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस सीजन में आयुष जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे वह टीम की रीढ़ की हड्डी बन गए थे।

पॉइंट्स टेबल में पहले ही संघर्ष कर रही CSK

CSK के लिए यह सीजन अब तक एक रोलर-कोस्टर जैसा रहा है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर खड़ी है। छह मैचों में से चार में हार के बाद टीम पहले ही दबाव में थी और अब इस तरह की खबर निश्चित रूप से कप्तान और टीम मैनेजमेंट की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है।

टूर्नामेंट के इस नाजुक मोड़ पर, जब हर मैच करो या मरो जैसा हो, तब अपने सबसे आक्रामक और इन फॉर्म खिलाड़ी को खोना किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

क्यों इतने खास थे आयुष म्हात्रे?

Just after becoming India U19 captain, this CSK batter smashes his maiden T20 century in Syed Mushtaq Ali Trophy 2025
Ayush Mhatre of CSK {Source: BCCI/IPL}

आयुष म्हात्रे इस सीजन में टीम के प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी की शैली और रन बनाने की क्षमता ने उन्हें टीम का एक मुख्य स्तंभ बना दिया था। आयुष ने इस सीजन में खेले गए 6 मैचों में 201 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.50 का और स्ट्राइक रेट 177.88 का रहा है। ये आंकड़े उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाते हैं, उन्होंने इस सीजन में 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।

आयुष ने अब तक आईपीएल में 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 441 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका उच्चतम स्कोर 94 रन है। आयुष न केवल रन बना रहे थे, बल्कि वह टीम को तेज शुरुआत देने और जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने में माहिर थे।

चोट का कारण

आयुष म्हात्रे को यह चोट 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी थी। बल्लेबाजी करते समय उन्हें अपनी बायीं हैमस्ट्रिंग में गंभीर खिंचाव महसूस हुआ।

CSK द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए 6 से 12 सप्ताह के रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी। इसका सीधा मतलब यह है कि वह टूर्नामेंट के शेष मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

CSK ने अपने आधिकारिक पोस्ट में आयुष के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। यह चोट न केवल टीम के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि इस होनहार युवा खिलाड़ी के लिए भी एक दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ है। अब देखना यह होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्रबंधन आयुष की जगह भरने के लिए, क्या रणनीति अपनाती है और क्या वे टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को सुधारने में सफल हो पाएंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.