Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 7, 2026 at 5:16 PM
Modified at :April 7, 2026 at 5:16 PM
आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

आईपीएल में पिछले कुछ सालों में कई बल्लेबाजों ने एक ही ओवर में 30 से ज्यादा रन बनाए हैं।

आईपीएल (IPL) का मतलब ही है फुल एंटरटेनमेंट और छक्के-चौकों की बारिश! यूं तो इस लीग में हर गेंद पर गेम पलट सकता है, लेकिन जब कोई बल्लेबाज एक ही ओवर में 30 से ज्यादा रन कूट दे, तो गेंदबाज की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है। ऐसा करने के लिए गजब की ताकत और गेंदबाज पर हावी होने वाला ‘किलर एटीट्यूड’ चाहिए होता है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं IPL के उन पांच रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों को, जब बल्लेबाजों ने महज 6 गेंदों में तबाही मचा कर इतिहास रच दिया।

5. रोमारियो शेफर्ड (32 रन vs खलील अहमद, 2025)

Romario Shepherd, RCB, IPL 2025
Romario Shepherd. (Image Source: BCCI)

आईपीएल 2025 में वेस्ट इंडीज के स्टार बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद के एक ओवर में 32 रन जड़ दिए थे। उस मैच में डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 14 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए थे।

वेस्ट इंडीज के इस बल्लेबाज की बदौलत RCB ने पहली पारी में 213/5 का स्कोर बनाया। इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने अंत में सिर्फ दो रनों से जीत हासिल की थी।

4. सुरेश रैना (32 रन vs परविंदर अवाना, 2014)

Which former stars will attend CSK’s reunion event at Chepauk Stadium ahead of IPL 2026? Know here
Suresh Raina. (Photo by Virendra Singh Gosain / Hindustan Times via Getty Images)

मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना की 25 गेंदों में 87 रन की आइकॉनिक पारी आज भी सबको अच्छे से याद है। पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर 2 में CSK एक पहाड़ जैसा टारगेट चेज कर रही थी। पावरप्ले में ही रैना ने परविंदर अवाना को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने उस ओवर में 2 छक्के और 5 चौके (No ball) लगाकर अकेले 32 रन बनाए। जो लोग क्रिकेट को गहराई से फॉलो करते हैं, वो आज भी इसे आईपीएल इतिहास की सबसे खूंखार और क्लासिक पारियों में से एक मानते हैं।

3. पैट कमिंस (32 रन vs डेनियल सैम्स, 2022)

Pat Cummins, IPL 2026, SRH
Pat Cummins (Credits: BCCI/IPL)

ये वाला मोमेंट शायद सबसे ज्यादा शॉकिंग था। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर थी। अब पैट कमिंस कोई प्रॉपर टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज तो हैं नहीं, लेकिन उस दिन उन्होंने डेनियल सैम्स को जो धोया है, वो इतिहास बन गया।

कमिंस ने उस ओवर में 4 कड़क छक्के और 2 चौके मारे। इस जबरदस्त हिटिंग के चलते उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी, जो उस वक्त IPL की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी थी।

2. रवींद्र जडेजा (36 रन vs हर्षल पटेल, 2021)

Ravindra Jadeja IPL 2021
Ravindra Jadeja. (Image Source: BCCI)

CSK और RCB का मैच हो और ड्रामा ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? 2021 के सीजन में हर्षल पटेल पर्पल कैप होल्डर थे और गजब की फॉर्म में चल रहे थे। लेकिन 20वें ओवर में उनके सामने आ गए ‘सर जडेजा’।

रवींद्र जडेजा ने उस दिन वानखेड़े में ऐसा बीस्ट मोड ऑन किया कि हर्षल के एक ही ओवर में 5 छक्के और 1 चौका जड़ दिया। साथ में एक नो-बॉल की मेहरबानी भी हो गई। कुल 37 रन बने और जडेजा ने बल्ले से 36 रन ठोक डाले। ये पारी कोई भी CSK फैन अपनी जिंदगी में नहीं भूल सकता।

1. क्रिस गेल (36 रन vs प्रशांत परमेश्वरन, 2011)

Chris Gayle
Chris Gayle. (Image source: Twitter)

‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल जब अपने रंग में होते हैं, तो सामने वाला गेंदबाज बस भगवान से दुआ ही कर सकता है। 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोच्चि टस्कर्स केरल के मैच में कुछ ऐसा ही नजारा था। प्रशांत परमेश्वरन बॉलिंग करने आए और गेल ने उनकी ऐसी धुनाई की कि एक ही ओवर में 37 रन (एक नो-बॉल का रन मिलाकर) बोर्ड पर लग गए।

उस ओवर में गेल ने अकेले अपने बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके जड़कर 36 रन कूट दिए। ये IPL के इतिहास का पहला ऐसा ओवर था जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया था और आज तक ये रिकॉर्ड टॉप पर काबिज है!

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.