WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच बल्लेबाज

WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले दो भारतीय बल्लेबाज टॉप 2 में मौजूद हैं।
WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) की शुरुआत 2023 में हुई थी और मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को ही हराकर खिताब पर कब्जा किया। फरवरी 2025 में WPL के तीसरे सीजन की भी शुरुआत हुई।
WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 19 मैच में 691 रन बनाये हैं। वहीं बात अगर एक पारी में सबसे बड़े स्कोर की करें तो यह रिकॉर्ड आरसीबी की सोफी डिवाइन के नाम है, जिन्होंने 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में 99 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
WPL में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दो भारतीय बल्लेबाज सबसे आगे है और टॉप दो में मौजूद हैं। इसके अलावा टॉप 5 की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दो और न्यूजीलैंड की एक बल्लेबाज शामिल हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने WPL में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
5. ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) – 16 छक्के
WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस पांचवें स्थान पर हैं। यूपी वॉरियर्स की तरफ से विमेंस प्रीमियर लीग में खेलने वाली ग्रेस हैरिस ने 15 मैच में 16 छक्कों और तीन अर्धशतकों की मदद से अभी तक 422 रन बनाये हैं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी सर्वाधिक 72 रन की पारी में चार छक्के लगाए थे।
4. एश्ली गार्डनर (गुजरात जायंट्स) – 19 छक्के
ऑस्ट्रेलिया की ही खिलाड़ी एश्ली गार्डनर WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलने वाली गार्डनर ने 18 मैच में 19 छक्कों और चार अर्धशतकों की मदद से अभी तक 455 रन बनाये हैं। 14 फरवरी 2025 को उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 79 रनों की नाबाद पारी में आठ छक्के लगाए थे।
3. सोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – 20 छक्के
WPL के पहले दो सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलने वाली न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने WPL के 18 मैच में 20 छक्कों और दो अर्धशतकों की मदद से 402 रन बनाये हैं। 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी 99 रनों की रिकॉर्ड पारी में डिवाइन ने आठ छक्के लगाए थे।
2. ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – 21 छक्के
भारतीय टीम की युवा विकेटकीपर और WPL में आरसीबी की टीम का हिस्सा ऋचा घोष के नाम 19 मैच में 21 छक्कों और तीन अर्धशतकों की मदद से 459 रन दर्ज हैं। 14 फरवरी 2025 को उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 64 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली थी और टीम को रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करवाया था। उस पारी में ऋचा ने चार छक्के लगाए थे।
1. शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) – 35 छक्के
भारतीय टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नाम WPL में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है और इस मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। WPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाली शेफाली के नाम 19 मैच में 35 छक्कों और पांच अर्धशतकों की मदद से 604 रन दर्ज हैं। 2023 में आरसीबी के खिलाफ अपनी 84 रनों की सर्वाधिक पारी में शेफाली ने चार और इसके अलावा गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी नाबाद 76 और 71 रन की पारियों में 5-5 छक्के लगाए थे।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल