Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप पांच बल्लेबाज जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 8, 2026 at 2:16 PM
Modified at :March 8, 2026 at 2:16 PM
टॉप पांच बल्लेबाज जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

फाइनल में संजू सैमसन और फिन एलन पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के शुरु होने में अब महज कुछ ही घंटे का समय बचा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस टीम इंडिया को चीयर कर रहे होंगे, लेकिन मिचेल सैंटनर अपनी मंशा साफ जाहिर कर चुके हैं कि उनका लक्ष्य ट्रॉफी उठाकर क्राउड को चुप कराना है।

सेमीफाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार टीमों में से एक माना जा रहा था। मगर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट की जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीकी टीम और उनके फैंस को चुप करने में सफलता पाई थी। ऐसे में भारत को चाहे घरेलू फैंस का सपोर्ट मिल रहा होगा, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी सेना पर घर पर फाइनल खेलने का दबाव भी होगा।

खैर इस सबके बीच फाइनल में कुछ ऐसे बल्लेबाज खेल रहे होंगे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के लगभग हर एक मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया है। तो चलिए यहां हम आपको ऐसे 5 इन-फॉर्म बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जो फाइनल में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

ये 5 बल्लेबाज फाइनल में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं-

5. ईशान किशन

Top 5 batsmen with most sixes in T20 World Cup 2026 ft. Ishan Kishan
Ishan Kishan (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने अब तक 8 पारियों में 268 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अगर आपको याद हो, वर्ल्ड कप से ठीक पहले ईशान किशन ने इसी न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अपने टी20 करियर का सबसे पहला शतक लगाया था।

किशन लगातार इम्पैक्ट वाली पारी खेल रहे हैं और जैसा सुनने में आ रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रहने वाली है। उसपर ईशान का बल्ला एक बार फिर आग उगल सकता है।

4. फिन एलन

Finn Allen
Finn Allen (Photo by MB Media/Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल से पहले शायद ही फिन एलन का नाम चर्चा में आया हो। मगर सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में तूफानी शतक ठोक उन्होंने इतिहास रच दिया था। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट करीब 171 का है और फाइनल में उनका बल्ला चला तो भारतीय टीम की मुश्किल बढ़नी तय है।

3. सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, India,
Suryakumar Yadav (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट के सबसे पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में 34.57 के औसत से 242 रन बना चुके हैं।

सूर्या टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और नियमित रूप से 30+ रनों की पारी खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने अगर फाइनल के मौके पर चौका मार दिया, तो इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में उनका नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो जाएगा।

2. टिम साइफर्ट

Tim Seifert
Tim Seifert (Photo by Joe Allison-ICC/ICC via Getty Images)

सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट का बल्ला पिछले 2 साल में किस कदर गरजा है, 44.6 का शानदार टी20 औसत उसका जीता जागता उदाहरण है। 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक साइफर्ट ने 25 पारियों में 936 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 7 पारियों में 274 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को अगर शुरुआत में मैच पर पकड़ बनानी है तो टिम साइफर्ट और फिन एलन को जल्दी से जल्दी आउट करना होगा।

1. संजू सैमसन

Will Sanju Samson fail in final of T20 World Cup 2026? Know his records in Ahmedabad
Sanju Samson (Image Source: BCCI)

संजू सैमसन को भला इस लिस्ट से कैसे बाहर रखा जा सकता है। सुपर 8 के करो या मरो मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन और फिर इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में आई 89 रनों की पारी ने दर्शा दिया है कि संजू फाइनल में टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

अब तक मौजूदा वर्ल्ड कप की 4 पारियों में सैमसन ने 77.33 के औसत से 232 रन बना दिए हैं। जब भारतीय पारी की शुरुआत होगी, जाहिर तौर पर सबकी नजरें सैमसन पर ही टिकी होंगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.