Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 25, 2026 at 11:19 PM
Modified at :April 25, 2026 at 11:19 PM
आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने का कारनामा अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों ने किया है।

आईपीएल का खेल हमेशा से ही तूफानी और रोमांचक रहा है। हर सीजन में फैंस को कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो सालों तक याद रहता है। टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 36 रन या कहे 6 छक्के मारने की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके लगाना भी एक बेहद खास उपलब्धि है।

यह काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इसके लिए बल्लेबाज का न सिर्फ फॉर्म में होना जरूरी है, बल्कि गेंदबाज की हर गेंद को सही तरीके से पढ़ना भी बहुत जरूरी है। आईपीएल के इतने सालों के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में लगातार 6 चौके जड़कर इतिहास रचा है। आइए जानते हैं इनके बारे में:

एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले बल्लेबाज-

अजिंक्य रहाणे (2012)

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane. Image-BCCI

आईपीएल के इतिहास में यह कारनामा सबसे पहले अजिंक्य रहाणे ने किया था। साल 2012 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए रहाणे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद की धज्जियां उड़ा दी थीं। मैच के 14वें ओवर में रहाणे ने अरविंद को लगातार 6 चौके जड़े।

उस साल रहाणे अपने बेहतरीन फॉर्म में थे और उन्होंने उसी मैच में नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी। उनकी उस बल्लेबाजी ने सबको हैरान कर दिया था।

पृथ्वी शॉ (2021)

Prithvi Shaw
Prithvi Shaw. (Image Source: IPL)

अजिंक्य रहाणे के बाद इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अपने नाम किया। साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की शुरुआत ही आक्रामक तरीके से की।

उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में शिवम मावी की लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके जड़कर सबको चौंका दिया था। आईपीएल इतिहास में पारी के पहले ही ओवर में 6 चौके लगाने का यह अनूठा रिकॉर्ड आज भी पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है।

प्रभसिमरन सिंह (2026)

Prabhsimran Singh
Prabhsimran Singh (Image Source: BCCI/IPL)

25 अप्रैल, 2026 को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार के खिलाफ पारी के छठे ओवर में एक के बाद एक 6 चौके लगाए। बता दें, उन्होंने इस मैच में 26 गेंदों में 76 रन बनाए।

प्रभसिमरन का यह अंदाज देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। प्रभसिमरन ने ये कमाल कर साबित कर दिया कि आज के दौर के युवा बल्लेबाज किस निडरता के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।

ये तीनों ही पल आईपीएल के सुनहरे इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। लगातार 6 चौके जड़ना बल्लेबाज के आत्मविश्वास और उसकी क्लास को दर्शाता है। ये खिलाड़ी साबित करते हैं कि अगर आपकी नजरें सेट हैं, तो आप खेल की दिशा कभी भी बदल सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.