क्रिकेट न्यूज

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

Published at :March 22, 2025 at 8:42 AM
Modified at :March 22, 2025 at 8:42 AM
Post Featured

अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों ने इस लीग में 6 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में पिछली बार की तरह ही 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टी20 लीग में कई अनुभवी और युवा बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज हैं।

यह भी बता दें कि, विराट कोहली आईपीएल में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 8 हजार से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है। साथ ही साथ, एक टीम की ओर से सबसे अधिक मैच खेलने और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी कोहली का नाम पहले स्थान पर है। हालांकि, यहां हम आपको उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

इन बल्लेबाजों ने IPL में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन:

10. दिनेश कार्तिक – 4842 रन:

Dinesh Kartik
Dinesh Kartik. (Image Source: IPL)

भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपना आईपीएल करियर 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। 2022 से वह आरसीबी का नियमित हिस्सा हैं।

कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 257 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.8 की औसत और 132.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 4842 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं।

9. रॉबिन उथप्पा – 4952 रन:

Robin Uthappa
Robin Uthappa. (Image Source: IPL)

रॉबिन उथप्पा ने अपना आईपीएल करियर 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया था। उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर में 205 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 27.51 की औसत और 130.35 की स्ट्राइक रेट से कुल 4952 रन बनाए थे, जिसमें 27 अर्धशतक शामिल थे।

8. क्रिस गेल – 4965 रन:

Chris Gayle
Chris Gayle. (Image source: Twitter)

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपना आईपीएल करियर 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का भी प्रतिनिधित्व किया था। गेल ने अपने आईपीएल करियर में 142 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट से कुल 4965 रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक और 31 अर्धशतक शामिल थे।

7. एबी डी विलियर्स – 5162 रन:

AB de Villiers
AB de Villiers. (Image source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने 2008 में अपना आईपीएल करियर 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से शुरू किया था। इसके बाद वह 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बने और 2021 में इसी टीम की ओर से अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला भी खेला। डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 184 मुकाबलों में 39.7 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से कुल 5162 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 40 अर्धशतक शामिल रहे।

6. एमएस धोनी – 5243 रन:

Revealed: MS Dhoni's first pic after knee surgery
Revealed: MS Dhoni’s first pic after knee surgery

थाला के नाम से अपने फैंस के बीच मशहूर अनुभवी एवं दिग्गज कप्तान एवं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपना आईपीएल करियर 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शुरू किया था और वह अब भी इसी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, सीएसके के बैन होने के बाद वह 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा रहे थे।

धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 264 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.79 की औसत और 135.91 की स्ट्राइक रेट से कुल 5243 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।

5. सुरेश रैना – 5528 रन:

Suresh Raina
Suresh Raina. (Image Source: IPL)

बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपना आईपीएल करियर 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शुरू किया था और 2021 में इसी टीम की ओर से अपना आखिरी आईपीएल मैच भी खेला था। हालांकि, सीएसके के बैन होने के चलते वह 2016 और 2017 में गुजरात लायंस की ओर से खेलते और कप्तानी करते हुए दिखे थे। रैना ने अपने आईपीएल करियर में 205 मुकाबलों में 32.51 की औसत और 136.73 की स्ट्राइक रेट से कुल 5528 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल थे।

4. डेविड वॉर्नर – 6565 रन:

David Warner
David Warner. (Image Source: IPL)

साल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले डेविड वॉर्नर 2014 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने दिखे थे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदा गया और वह अब भी इसी टीम का हिस्सा हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक कुल 184 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.53 की औसत एवं 139.31 की स्ट्राइक रेट से कुल 6565 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।

3. रोहित शर्मा – 6628 रन:

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Image Source: IPL)

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना आईपीएल करियर साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से शुरू किया था। 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के बाद से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं। रोहित ने अब तक आईपीएल में 257 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.57 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं।

2. शिखर धवन – 6769 रन:

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan. (Image Source: IPL)

आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर अब तक दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन वर्तमान समय में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर में 222 मैचों में 35.38 की औसत एवं 127.17 की स्ट्राइक रेट से कुल 6769 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।

1. विराट कोहली – 8004 रन:

Virat Kohli
Virat Kohli (Image Source: IPL)

आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 252 मैचों में 38.66 की औसत एवं 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Advertisement
Hi there! I'm Khel Snap! 🚀 Click to get a quick summary of