Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

भारतीय टीम को मिलेगा बड़ा इनाम, BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ठीक बाद किया ऐलान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 10, 2026 at 3:54 PM
Modified at :March 10, 2026 at 6:10 PM
भारतीय टीम को मिलेगा बड़ा इनाम, BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ठीक बाद किया बड़ा ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के लिए बड़े इनाम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपये के इनाम का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। यह इनाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ बधाई के पात्र हैं।

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता फाइनल

Indian Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 final, IND vs NZ
Indian Cricket Team

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए थे। टीम के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगाया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की।

लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना भारत

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक बचा लिया। इससे पहले भारत ने 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी और अब 2026 में फिर से चैंपियन बन गया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार दो बार यह खिताब जीता हो।

तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बना भारत

इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम भी बन गया है। भारतीय टीम ने अब तक तीन बार यह खिताब जीता है।

बता दें कि भारत ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2024 और 2026 में भी भारतीय टीम चैंपियन बनने में सफल रही।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और स्टाफ को दी बधाई

बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है। बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और टीम से भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.