PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए बंगाल वारियर्स का पूरा शेड्यूल

सातवें सीजन की चैंपियन टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान इस बार बंगाल वारियर्स काफी कड़ी चुनौती सभी टीमों को पेश कर सकती है। इसकी वजह यह है कि बंगाल वारियर्स के पास इस सीजन डिफेंस और रेडिंग दोनों में महारथी खिलाड़ी मौजूद हैं। रेडिंग में टीम ने कप्तान मनिंदर सिंह को बरकरार रखा है।
जबकि, डिफेंस में इस बार सुल्तान फजल अत्राचली टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। अभी तक मनिंदर सिंह अकेले पड़ जाते थे लेकिन फजल अत्राचली के आने से उन्हें काफी सपोर्ट मिलेगा। फजल इससे पहले कई टीमों की कप्तानी कर चुके हैं और उनके एक्सपीरियंस का फायदा बंगाल वारियर्स को काफी मिलने वाला है।
बंगाल वारियर्स की अगर बात करें तो इस बार टीम अपना पहला मैच 20 अक्टूबर को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच 24 अक्टूबर को यूपी योद्धा और तीसरा मैच 26 अक्टूबर को यू मुम्बा से होगा। टीम लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच 24 दिसंबर को यू मुम्बा के खिलाफ खेलेगी। आइए जानते हैं कि पीकेएल के 11वें सीजन में बंगाल वारियर्स का पूरा शेड्यूल क्या है।
पीकेएल सीजन 11 के लिए बंगाल वारियर्स का शेड्यूल:
हैदराबाद लेग
- 20 अक्टूबर – बंगाल वारियर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 24 अक्टूबर – बंगाल वारियर्स vs यूपी योद्धा
- 26 अक्टूबर – बंगाल वारियर्स vs यू मुम्बा
- 29 अक्टूबर – बंगाल वारियर्स vs पुनेरी पलटन
- 3 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स
- 7 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs दबंग दिल्ली
- 9 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs बेंगलुरू बुल्स
नोएडा लेग
- 13 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs गुजरात जायंट्स
- 15 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs पटना पाइरेट्स
- 16 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs तमिल थलाइवाज
- 21 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs तेलुगु टाइटंस
- 24 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs पुनेरी पलटन
- 27 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs गुजरात जायंट्स
- 3 नवंबर – बंगाल वारियर्स vs यूपी योद्धा
- 1 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs पटना पाइरेट्स
पुणे लेग
- 4 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स
- 7 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs तेलुगु टाइटंस
- 10 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs बेंगलुरू बुल्स
- 12 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs यूपी योद्धा
- 16 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs दबंग दिल्ली
- 18 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs तमिल थलाइवाज
- 20 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 24 दिसंबर – बंगाल वारियर्स vs यू मुम्बा
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IPL में रिटायर्ड आउट हुए सभी बल्लेबाजों की लिस्ट
- LSG vs CHE Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 30, IPL 2025 (Indian T20 League)
- LSG vs CSK Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 30, IPL 2025 (Indian T20 League)
- DC vs MI Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 29, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 27वें मैच के बाद, SRH vs PBKS