Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Dream11 tips: बेंगलुरू बुल्स के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करें शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 18, 2024 at 1:19 PM
Modified at :October 18, 2024 at 5:38 PM
PKL 11 Dream11 tips: बेंगलुरू बुल्स के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करें शामिल

इस बार ‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल भी बुल्स का हिस्सा हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का आगाज 18 अक्टूबर से हो जाएगा। पहला ही मुकाबला काफी धमाकेदार होने वाला है। इसकी वजह यह है कि पीकेएल के इस सीजन के पहले मैच में तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरू बुल्स की टक्कर होगी। यानि एक तरफ पवन कुमार सेहरावत होंगे और दूसरी तरफ परदीप नरवाल होंगे। दो दिग्गज रेडर एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों में इसके अलावा भी कई सारे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।

बेंगलुरू बुल्स का प्रदर्शन भले ही पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार उनके पास जरूर ऐसे खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बेंगलुरू बुल्स के वो तीन अहम खिलाड़ी कौन-कौन से हैं जिन्हें आपको अपनी Dream11 टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

3. नितिन रावल

बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी नितिन रावल इस बार बेंगलुरू बुल्स की टीम का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन के दौरान खरीदा था। नितिन रावल को पिछले सीजन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन 9वें सीजन के दौरान उन्होंने जरूर 22 मैच में 44 प्वॉइंट हासिल किए थे। ओवरऑल नितिन रावल ने अभी तक कुल मिलाकर 81 मैच में 236 प्वॉइंट हासिल किए हैं। वो काफी उपयोगी ऑलराउंडर हैं और इसी वजह से टीम के लिए काफी शानदार साबित हो सकते हैं।

2. सौरभ नांदल

राइट कॉर्नर डिफेंडर सौरभ नांदल पिछले कुछ सीजन से बेंगलुरू बुल्स के लिए ही खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन 21 मैचों में 49 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। जबकि 9वें सीजन के दौरान 24 मैचों में 73 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। इसके अलावा सौरभ नांदल ने आठवें सीजन के दौरान 24 मैच में 69 प्वॉइंट लिए थे। ओवरऑल अभी तक सौरभ नांदल 92 मैच में 248 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं।

1. परदीप नरवाल

‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल इस बार अपनी पुरानी टीम बेंगलुरू बुल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। परदीप नरवाल ने पीकेएल में अपना डेब्यू बेंगलुरू बुल्स की तरफ से खेलते हुए ही किया था। अब कई सालों के बाद एक बार फिर वो उसी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में परदीप नरवाल चाहेंगे कि अपने कमबैक को यादगार बनाया जाए। वो अभी भी पीकेएल में सबसे ज्यादा प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। इस बार वो काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें ड्रीम इलेवन टीम में लेना ठीक रहेगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.