Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के 10 सबसे बढ़िया Hell in a Cell मैच

Published at :September 17, 2024 at 3:27 PM
Modified at :September 17, 2024 at 3:27 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


हैल इन ए सैल में सबसे खतरनाक और भयावह मैच देखने को मिलते हैं।

WWE ने 1990 के दशक में अपने काम करने के तरीके में खूब सारे बदलाव किए थे। एक इस कंपनी को WCW और ECW से कड़ी प्रतिद्वंदिता मिल रही थी। इस बीच 1997 में WWE में पहले हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैच हुआ, जिसमें द अंडरटेकर (The Undertaker) और शॉन माइकल्स के रूप में 2 दिग्गज आमने-सामने आए।

इस मैच का प्रयोग सफल रहा और अब आलम ये है कि WWE के इतिहास में Hell in a Cell मैचों की संख्या 50 के पार जा चुकी है। इस मैच में रेसलर्स एक सैल/केज के अंदर बंद होते हैं और इस भिड़ंत को पिन या सबमिशन के जरिए ही जीता जा सकता है। तो चलिए WWE इतिहास के 10 सबसे बढ़िया हैल इन ए सैल मैचों पर नजर डालते हैं।

10. सैथ रॉलिंस vs एज – Crown Jewel 2021

एज ने साल 2020 में इन-रिंग रिटर्न किया था और उससे अगले साल उनकी सैथ रॉलिंस के साथ सिंगल्स फ्यूड धमाकेदार साबित हुई। इस बीच Crown Jewel 2021 में दोनों का हैल इन ए सैल मैच में आमना-सामना हुआ। उस मैच में स्टील पाइप से लेकर स्टील चेयर और लैडर समेत कई खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। अंत में एज ने रॉलिंस को स्टॉम्प लगाकर पिन के जरिए मैच जीता था।

9. अंडरटेकर vs एज – SummerSlam 2008

2007-2008 के समय एज और द अंडरटेकर की दुश्मनी बहुत रोमांचक साबित हुई। इस बीच SummerSlam 2008 में सैल के अंदर उनका मैच हुआ, जिसमें एज द्वारा स्पीयर लगाने से सैल की दीवार ही टूट गई थी। यहां तक कि रेटेड-आर सुपरस्टार ने कैमरा से भी अंडरटेकर पर हमला किया, लेकिन मैच का अंत टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर के बाद हुआ। अंडरटेकर ने जीत के बाद भी एज पर हमला कर दिया था।

8. अंडरटेकर vs ट्रिपल एच – WrestleMania 28

WrestleMania 28 में द अंडरटेकर और ट्रिपल एच का हैल इन ए सैल मैच हुआ, जिसमें शॉन माइकल्स स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। 2 महान रेसलर्स की भिड़ंत को फैंस ने खूब इंजॉय किया। अंत में ट्रिपल एच को टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर लगाकर द अंडरटेकर ने उन्हें पिन करके जीत दर्ज की थी। इससे उनका WrestleMania रिकॉर्ड 20-0 पर पहुंचा, वहीं मैच के बाद अंडरटेकर, ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स का गले लगने वाला मोमेंट भी ऐतिहासिक बना था।

7. बतिस्ता vs ट्रिपल एच – Vengeance 2005

Vengeance 2005 में बतिस्ता को ट्रिपल एच के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। सैल के अंदर हुई लड़ाई में दोनों ने हथियारों का इस्तेमाल करके एक-दूसरे को लहूलुहान कर दिया था। रिंग में खून के धब्बे साफ देखे जा सकते थे। हालांकि बतिस्ता ने टाइटल को रिटेन किया, लेकिन ट्रिपल एच की हालत ऐसी थी कि उनके लिए खड़े हो पाना भी मुश्किल था। मुकाबला समाप्त होने के बाद क्राउड ने ट्रिपल एच को स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।

6. कैक्टस जैक vs ट्रिपल एच – No Way Out 2000

जब हैल इन ए सैल जैसे हार्डकोर रेसलिंग मैच की बात हो रही हो और मिक फोली का नाम सामने ना आए, ऐसा नहीं हो सकता। मिक फोली ने अपने कैक्टस जैक किरदार में No Way Out 2000 में ट्रिपल एच के खिलाफ Hell in a Cell मैच लड़ा था। रिंगसाइड पर स्टैफनी और शेन मैकमैहन, ट्रिपल एच का साथ देने के लिए मौजूद थे। इस मैच में भी जैक, सैल के ऊपर से गिर गए थे और खतरनाक एक्शन के बाद ट्रिपल एच अपने टाइटल को रिटेन करने में सफल हुए थे।

5. सिक्स-मैन WWE चैंपियनशिप मैच – Armageddon 2000

Armageddon 2000 पे-पर-व्यू इवेंट में कर्ट एंगल को 5 अन्य रेसलर्स के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। सैल के अंदर 6 रेसलर्स की फाइट ऐतिहासिक रही। ये वही मैच था, जिसमें द अंडरटेकर ने सैल के ऊपर खड़े होकर रिकिशी को एक ट्रक में फेंक दिया था। आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक चली इस भिड़ंत के अंत में कर्ट एंगल ने द रॉक को पिन करके अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी।

4. कोडी रोड्स vs सैथ रॉलिंस – Hell in a Cell 2022

साल 2022 में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की फ्यूड ने WWE यूनिवर्स को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि इसमें खून जैसी कोई चीज नहीं देखी गई, लेकिन रेसलिंग के आधार पर यह इतिहास के सबसे शानदार मुकाबलों में से एक साबित हुआ। विशेष रूप से रॉलिंस ने द अमेरिकन नाइटमेयर की बहुत कड़ी परीक्षा ली थी, लेकिन अंत में रोड्स विजयी रहे। यह मैच रोड्स के करियर को पुनर्जीवित करने की दृष्टि से भी बहुत अहम था।

3. रोमन रेंस vs जे उसो – Hell in a Cell 2020

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी के बाद हील टर्न लिया था। जे उसो, रोमन को ट्राइबल चीफ मानने को तैयार नहीं थे इसलिए उनकी दुश्मनी शुरू हुई। इस बीच Hell in a Cell 2020 में उनका सैल के अंदर मैच हुआ। इसी मैच में रोमन रेंस ने उस समय चोटिल जिमी उसो पर अटैक करके जे उसो को ‘आई क्विट’ कह कर हार मानने पर मजबूर किया था। 2 भाइयों की यह लड़ाई बहुत रोमांच से भरपूर रही थी।

2. ब्रॉक लैसनर vs द अंडरटेकर – No Mercy 2002

साल 2022 में ब्रॉक लैसनर एक उभरते हुए सितारे हुआ करते थे। उन्हें No Mercy 2002 में हुए हैल इन ए सैल मैच में द अंडरटेकर के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। दोनों रेसलर्स खून से लथपथ हो चुके थे और असल मायनों में इस मैच ने लैसनर को एक प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री का फ्यूचर मेगास्टार बना दिया था। इस मैच के अंत में लैसनर ने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

1. द अंडरटेकर vs शॉन माइकल्स – Bad Blood 1997

WWE में सबसे पहला Hell in a Cell मैच Bad Blood 1997 में द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के बीच हुआ था। दरअसल इसी आइकॉनिक भिड़ंत के बाद हैल इन ए सैल मैच को अधिक लोकप्रियता मिली थी। इस मैच के विजेता को Survivor Series 1997 में वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने वाला था। दोनों महान रेसलर्स ने हैल इन ए सैल मैच को बढ़िया तरीके से प्रमोट किया और खतरनाक एक्शन से भरपूर मैच भी लड़ा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement