WWE King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल में हुए पांच सबसे धमाकेदार मैच

इस इवेंट ने कई सुपरस्टार्स को अपना नाम कमाने का अच्छा मौका दिया।
किंग ऑफ द रिंग (King of the Ring) कॉन्सेप्ट की शुरुआत साल 1985 में की गई थी और उसके बाद समय-समय पर टूर्नामेंट्स करवाए जाते रहे हैं, जिसके विजेता को ‘किंग’ की उपाधि दी जाती है। इस टूर्नामेंट ने कई रेसलर्स को करियर में खूब सफलता और फेम दिलाया है। WWE के इतिहास में आज तक 22 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट रहे हैं और 2024 में इसका 23वां एडिशन होने जा रहा है। आइए WWE इतिहास के 5 सबसे बेस्ट किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल मैचों के बारे में जानते हैं।
5. ब्रॉक लैसनर vs रॉब वैन डैम (2002)

2022 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में ब्रॉक लैसनर और रॉब वैन डैम आमने-सामने आए थे। इस मैच के विजेता को SummerSlam 2022 में WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच मिलने वाला था। ब्रॉक लैसनर ने शुरुआत में मैच का कंट्रोल हासिल किया, मगर RVD ने अपनी तेजी और हाई-फ्लाइंग स्किल्स के दम पर मैच में वापसी की। मैच में पॉल हेमन के दखल ने लैसनर को किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने में मदद की थी। ये लैसनर का WWE में पहला साल था, जिसने उन्हें कंपनी में शानदार शुरुआत दिलाई थी।
4. एज vs कर्ट एंगल (2001)

2001 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में एज और कर्ट एंगल की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले से पहले राइनो ने एज की रिब्स को क्षति पहुंचाई थी, इसलिए कर्ट एंगल शुरू से ही रेटेड-आर सुपरस्टार के रिब्स के हिस्से पर अटैक करते दिखाई दिए। आपको बता दें कि इस समय तक एज के बेस्ट फ्रेंड रहे क्रिश्चियन उनके दुश्मन बन चुके थे। क्रिश्चियन सुनिश्चित करना चाहते थे कि एज इस मैच को किसी हालत में ना जीत पाएं। मैच के आखिरी क्षणों में एज गलती से रेफरी को नॉकआउट कर बैठे, तभी तत्कालीन WCW चेयरमैन शेन मैकमैहन ने आकर कर्ट एंगल को स्पीयर लगा दिया। इसी बात का फायदा उठाकर एज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
3. केन शैमरॉक vs द रॉक (1998)

1998 के फाइनल में द रॉक का सामना केन शैमरॉक से हुआ। ये केवल एक सिंगल्स मैच नहीं था बल्कि एक पुराना किस्सा इस मैच को रोमांचक सिद्ध कर रहा था। WrestleMania 14 में हुए इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप मैच में शेमरॉक ने द रॉक को टैप आउट करवा दिया था, लेकिन उन्हें विजेता घोषित करने के बजाय ऑफिशियल्स ने मैच को दोबारा स्टार्ट कर दिया था। उनका किंग ऑफ द रिंग 1998 में फाइनल मुकाबला 14 मिनट से भी ज्यादा देर तक चला, जिसमें शैमरॉक जीत दर्ज कर विजेता बने थे।
2. बुकर टी vs बॉबी लैश्ले (2006)

2006 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट केवल SmackDown सुपरस्टार्स के लिए करवाया गया था। बॉबी लैश्ले को बुकर टी से मैच लड़ना था और स्टोरीलाइन अनुसार लैश्ले को जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा था। मगर मैच में फिनले और शारमेल के दखल के चलते बुकर टी किंग ऑफ द रिंग बनने में सफल रहे थे। मैच के बाद लैश्ले ने गुस्से में बुकर टी को जोरदार स्पीयर लगा दिया था.
1. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन vs जेक रॉबर्ट्स (1996)

1996 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की भिड़ंत जेक रॉबर्ट्स से हुई। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में रॉबर्ट्स को वेडर के खिलाफ मैच में चोट आ गई थी। तत्कालीन WWE प्रेसिडेंट गोरिला मॉनसून चाहते थे कि रॉबर्ट्स ये मैच ना लड़ें, इसके बावजूद उन्होंने किंग ऑफ द रिंग बनने के लिए मैच लड़ा था। मैच के दौरान ऑस्टिन ने रॉबर्ट्स की चोटिल रिब्स को निशाना बनाए रखा और अंत में किंग ऑफ द रिंग विनर बनने में सफलता पाई।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.