Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच NXT सुपरस्टार्स जिनका WWE मेन रोस्टर डेब्यू रहा सबसे धमाकेदार

Published at :May 27, 2024 at 8:14 PM
Modified at :May 27, 2024 at 8:14 PM
Post Featured Image

(Courtesy : WWE)

Neeraj Sharma


NXT से अब तक कई प्रतिभाशाली रेसलर्स ने WWE में डेब्यू करके धमाल मचाया है।

WWE NXT की शुरुआत साल 2010 में की गई थी। पिछले करीब डेढ़ दशक से इसे कंपनी के डेवलपमेंट ब्रांड के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में खबरें सामने आई हैं कि NXT को WWE का तीसरा बड़ा ब्रांड बनाने पर जोर दिया जा सकता है। सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच, ब्रॉन ब्रेकर और फिन बैलर जैसे नामी सुपरस्टार्स इस ब्रांड में खूब सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

अब हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां लगभग हर साल कुछ NXT सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर डेब्यू करवाया जाता है। इस आर्टिकल में आइए उन 5 NXT सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था।

5. पेज

पेज ने 2012 में NXT को जॉइन किया था और जब 2013 में NXT विमेंस टाइटल को अमल में लाया गया तो पेज इस चैंपियनशिप को जीतने वाली सबसे पहली सुपरस्टार बनी थीं। पेज का भविष्य उज्जवल नजर आने लगा था और उनकी मेन रोस्टर पर एंट्री तब हुई जब 2014 में WrestleMania 30 से अगले Raw एपिसोड में उन्होंने तत्कालीन WWE डीवाज़ चैंपियन एजे ली को चैलेंज किया। पेज ने तुरंत अपना फिनिशर लगाकर ली पर विजय प्राप्त करते हुए अपने मेन रोस्टर डेब्यू पर डीवाज़ चैंपियनशिप जीती रही।

4. सैमी जेन

सैमी जेन की WWE में एंट्री 2013 में हुई और उसके करीब 2 साल तक उन्होंने NXT में काम किया था। जेन का मेन रोस्टर तब हुआ जब तत्कालीन यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जॉन सीना ने ओपन चैलेंज रखा था। वहीं सीना के चैलेंजर के तौर पर ब्रेट हार्ट ने सैमी जेन को इंट्रोड्यूस करते हुए उनका मेन रोस्टर डेब्यू करवाया था। सैमी जेन उस समय NXT के टॉप सुपरस्टार्स में से एक थे और उनका नाम सुनते ही क्राउड खुशी से झूम उठा था. उन्होंने जॉन सीना को कड़ी चुनौती दी, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए।

3. बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स

बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, साशा बैंक्स और बेली को WWE की फोर हॉर्सविमेन कहा जाता है। हालांकि बेली का डेब्यू 2016 में हुआ, लेकिन बैकी, शार्लेट और साशा ने 2015 में एकसाथ अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। 13 जुलाई, 2015 के Raw एपिसोड में स्टैफनी मैकमैहन ने इन तीनों विमेंस रेसलर्स का मेन रोस्टर डेब्यू करवा कर विमेंस रोस्टर में रेवॉल्यूशन लाने की बात कही थी। हालांकि साशा अब कंपनी छोड़ चुकी हैं, लेकिन इन तीनों सुपरस्टार्स ने आगे चलकर WWE में अपार सफलता प्राप्त की।

2. केविन ओवेंस

सैमी जेन अपने मेन रोस्टर डेब्यू में जॉन सीना को हराने में नाकाम रहे थे। कुछ ही दिन बाद जेन के रियल लाइफ फ्रेंड केविन ओवेंस ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जॉन सीना के ओपन चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। मगर केविन और जॉन का मैच तो नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने द चैम्प पर अटैक किया था। इसी अटैक के कारण उनका Elimination Chamber 2015 में चैंपियनशिप मैच बुक किया गया। Elimination Chamber पे-पर-व्यू इवेंट में ओवेंस, जॉन सीना को हराकर नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने थे।

1. फिन बैलर

फिन बैलर पिछले करीब ढाई दशक से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। NXT चैंपियन रह चुके बैलर को 2016 WWE ड्राफ्ट में Raw ब्रांड ने चुना था। बैलर ने मेन रोस्टर पर अपना पहला अपीयरेंस 25 मई, 2016 के दिन किया, जो उनका जन्मदिन भी है। वो मेन रोस्टर पर पहली बार एक फैटल-4-वे मैच में लड़ते हुए दिखाई दिए, जिसके विजेता को WWE SummerSlam 2016 में सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जगह मिलने वाली थी। बता दें कि वो SummerSlam में सैथ रॉलिंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement