Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

सऊदी अरब में हुए WWE के टॉप पांच सबसे बढ़िया इवेंट्स

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 20, 2024 at 1:15 PM
Modified at :May 20, 2024 at 1:15 PM
सऊदी अरब में हुए WWE के टॉप पांच सबसे बढ़िया इवेंट्स

(Courtesy : WWE)

WWE 2018 से सऊदी अरब में इवेंट्स करवा रही है।

WWE ने साल 2018 में सऊदी अरब में इवेंट्स का आयोजन करना शुरू किया था। दोनों पक्षों के बीच साल में 2 पे-पर-व्यू इवेंट्स के आयोजन की डील हुई थी और ये परंपरा अब 2024 में भी जारी है। 25 मई के दिन सऊदी अरब के जेद्दाह में King and Queen of the Ring पे-पर-व्यू का इवेंट होने वाला है, जिसके लिए कई दिलचस्प मुकाबलों की घोषणा कर दी गई है। खैर उससे पहले आइए सऊदी अरब में हो चुके WWE के पांच सबसे बढ़िया पे-पर-व्यू इवेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

5. ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल 2018

ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल, सऊदी अरब में हुआ WWE का सबसे पहला इवेंट रहा। 2018 में हुए इस इवेंट का केंद्र वह मैच रहा, जब एक रॉयल रंबल मैच में 50 सुपरस्टार्स ने भाग लिया था। Raw, SmackDown, NXT और यहां तक कि 205 Live के सुपरस्टार्स भी इस रॉयल रंबल में नजर आए थे। बहुत कड़े संघर्ष के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच के विजेता बने। इसके अलावा जॉन सीना की ट्रिपल एच भी यादगार रही। वहीं द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी समेत कई अन्य टॉप सुपरस्टार्स ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे।

4. WWE SuperShowdown 2019

SuperShowdown 2019, WWE के लिए बहुत खास इवेंट रहा क्योंकि इसी शो में ट्रिपल एच ने अपना आखिरी मैच लड़ा, जिसमें उन्हें रैंडी ऑर्टन के हाथों हार मिली थी। ये इवेंट इसलिए भी यादगार रहा क्योंकि सऊदी अरब के मानसूर ने अपने घरेलू फैंस के सामने 51-मैन बैटल रॉयल को जीतने में सफलता पाई थी। SuperShowdown 2019 वो इवेंट भी रहा जिसमें द अंडरटेकर और गोल्डबर्ग के बीच पहली बार कोई सिंगल्स मैच लड़ा गया था। हालांकि ये मैच उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन दिग्गजों की मौजूदगी ने इस शो को बहुत यादगार बना दिया था।

3. WWE Crown Jewel 2021

2021 में Crown Jewel पे-पर-व्यू इवेंट का दूसरी बार आयोजन हुआ। मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। वहीं को-मेन इवेंट में बैकी लिंच ने बियांका बैलेयर और साशा बैंक्स को हराते हुए SmackDown विमेंस टाइटल को रिटेन किया था। गोल्डबर्ग vs बॉबी लैश्ले और एज vs सैथ रॉलिंस Hell in a Cell मैच ने लोगों के अंदर रोमांच भर दिया था। वहीं इसी इवेंट में जेलिना वेगा WWE इतिहास की सबसे पहली क्वीन बनी थीं।

2. WWE Elimination Chamber 2022

2022 में पहली बार Elimination Chamber पे-पर-व्यू इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में करवाया गया। मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में ब्रॉक लैसनर जीत दर्ज कर नए WWE चैंपियन बने। वहीं विमेंस चैंबर मैच में बियांका ब्लेयर ने जीत दर्ज कर WrestleMania 38 के Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी। बैकी लिंच vs लीटा मैच के अलावा रोमन रेंस की गोल्डबर्ग के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जीत ने भी इवेंट को यादगार बना दिया था।

1. WWE Night of Champions 2023

2023 में Night of Champions को पहली बार सऊदी अरब में करवाया गया, जो उम्मीद से बेहतर साबित हुआ। इस इवेंट में सैथ रॉलिंस ने एजे स्टाइल्स को हराकर सबसे पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी। वहीं बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस पहली बार किसी सिंगल्स मैच में आमने-सामने थीं। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के रीमैच ने भी इवेंट को यादगार बना दिया था। इसी इवेंट में रोमन रेंस के टाइटल रन के 1,000 दिन पूरे हुए थे, लेकिन Night of Champions 2023 में उनकी और सोलो सिकोआ की टीम टैग टीम चैंपियनशिप मैच में केविन ओवेंस और सैमी जेन के खिलाफ हार गई थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement