आईपीएल 2026 से ठीक पहले KKR को लगा बड़ा झटका, स्टार भारतीय गेंदबाज हुआ पूरे सीजन से बाहर - रिपोर्ट्स

(Courtesy : BCCI)
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी।
आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार भारतीय तेज गेंदबाज चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोट के कारण मैदान से दूर चल रहा था और अब वह आईपीएल के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते हुए आईपीएल 2026 से बाहर – रिपोर्ट्स

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता को 2024 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वॉर्मअप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी।
चोट गंभीर होने के कारण उन्हें भारत के पहले मैच से ठीक पहले ही स्क्वाड से बाहर कर दिया गया था और तब से वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।
मुंबई में हुई थी हर्षित राणा की सर्जरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षित की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मशहूर सर्जन दिनशॉ पारदीवाला ने की थी। डॉक्टरों ने उनके घुटने के लेटरल मेनिस्कस की सर्जिकल रिपेयर की है। सर्जरी के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है और इसके बाद वह रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक नहीं चुना रिप्लेसमेंट
बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक हर्षित राणा के आईपीएल 2026 सीजन से बाहर होने की खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह लगभग तय है कि वह इस सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, अभी तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है।
KKR ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुजारबानी को स्क्वाड में किया शामिल
नाइट राइडर्स ने शुक्रवार (13 मार्च) को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को स्क्वॉड में शामिल किया है, लेकिन वह मुस्तफिजुर रहमान की जगह आए हैं।
करीब 6 फुट 8 इंच लंबे मुजारबानी टी20 क्रिकेट में अपनी उछाल और गति के लिए जाने जाते हैं। वह 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर KKR टीम से जुड़ेंगे और IPL 2026 की तैयारियों में हिस्सा लेंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.