Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पूर्व WWE चैंपियन ने अपने रिटर्न पर दिया बहुत बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 14, 2024 at 4:42 PM
Modified at :April 14, 2024 at 4:42 PM
पूर्व WWE चैंपियन ने अपने रिटर्न पर दिया बहुत बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर

बिग ई एक साल से ज्यादा समय से एक्शन से दूर हैं।

पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन और न्यू डे के सदस्य, बिग ई (Big E) को मार्च 2022 में ब्रॉलिंग ब्रूट्स के खिलाफ एक मैच के दौरान गर्दन में चोट लगी थी। मैच के बाद हुई जांच में इस बात का खुलासा किया गया था की, बिग ई की गर्दन की हड्डी टूट गई है। बता दें उस मैच में ब्रॉलिंग ब्रूट्स के रिज हॉलैंड ने रिंग के बाहर बिग ई को सुपलेक्स दिया था और वह अपनी गर्दन के बल पर नीचे गिरे थे। 

इस हमले के चलते उनकी गर्दन टूटी थी, मैच के बाद बिग ई को स्ट्रेचर पर ले जाया गया और मेडिकल जांच के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को अपडेट दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी गर्दन पर दो जगह फ्रैक्चर है। हालांकि, लिगामेंट या रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या नहीं है। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही थी। जिसे देखते हुए अब खूद पूर्व WWE चैंपियन बिग ई ने अपनी गर्दन की चोट पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी संकेत दिया है कि वह फिर कभी रिंग में वापस नहीं आ पाएंगे।

Big E ने WWE में अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट

एक्स पर बिग ई ने अपनी गर्दन की चोट पर अपडेट साझा किया। बिग ई ने कहा कि उनकी चोट में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है, क्योंकि भले ही वह पहले से ठीक हैं, लेकिन अभी तक कोई नई हड्डी नहीं बनी है। इस वजह से वह अभी तक मेडिकल तौर पर क्लियर नहीं हो पाए हैं। यही कारण है कि बिग ई ने कहा की वह अब कभी इन-रिंग एक्शन के लिए क्लियर नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने अपने आप को काफी भाग्यशाली बताया, क्योंकि वह दर्द से मुक्त और स्वस्थ हैं।

बिग ई भले ही एक्शन से दूर हैं, लेकिन वह WWE के कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा उन्हें कंपनी से जुड़ी कई चीजों का प्रचार करते हुए भी देखा जाता है। बता दें बिग ई हाल ही में रेसलमेनिया 40 के कई कार्यक्रमों का हिस्सा बने थे। इसके अलावा उन्होंने अपने न्यू डे साथियों के साथ हॉल ऑफ फेम 2024 शो के दौरान थंडरबोल्ट पैटरसन को इंडक्ट भी किया था। वहीं बिग ई ने WWE वर्ल्ड के साथ-साथ स्लैमीज की मेजबानी की और रेसलमेनिया 40 प्री-शो के कमेंट्री पैनल का हिस्सा भी बने।

हालांकि, इस समय ये बात साफ नहीं है कि बिग ई को दोबारा हमें रिंग के अंदर देख पाएंगे या नहीं। लेकिन हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और ये भी उम्मीद करते हैं कि वह जल्द एक बार फिर अपने न्यू डे साथियों के साथ लड़ते हुए नजर आए।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.