Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच बड़े स्टार्स जिन्हें WWE द्वारा किया जा रहा है नजरअंदाज

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 20, 2024 at 1:23 PM
Modified at :September 20, 2024 at 1:23 PM
पांच बड़े स्टार्स जिन्हें WWE द्वारा किया जा रहा है नजरअंदाज

इन स्टार्स को मौजूदा समय में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं।

WWE से विंस मैकमैहन के जाने के बाद ट्रिपल एच चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) की जिम्मेदारी में नजर आए हैं। ट्रिपल एच ने मेन रोस्टर में बड़े सुपरस्टार्स से लेकर छोटे स्टार्स तक को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका दिया है। पिछले कुछ समय में ब्लू ब्रांड और रेड ब्रांड में मौजूद सुपरस्टार्स को बढ़िया पुश मिला है और वो दर्शकों के सामने अपनी छवि को कायम रखने में सफल रहे हैं।

हालांकि, इसके विपरीत WWE के कई ऐसे बड़े स्टार्स भी हैं, जिन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका बहुत कम मिला है। वहीं, ट्रिपल एच के नेतृत्व में उनको कम प्राथमिकता दी जा रही है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम उन पांच बड़े सुपरस्टार्स को लेकर चर्चा करेंगे, जिनको WWE के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।

5. ओमोस

WWE की लिस्ट में पांचवे स्थान पर सबसे लंबे और ताकतवर सुपरस्टार ओमोस का नाम दर्ज है। आपको बता दें कि साल 2024 में ओमोस ने बहुत कम इन-रिंग प्रदर्शन किया हैं। हालांकि, जिस प्रकार से उनकी छवि बनाई जा रही हैं, तो भविष्य में उनका उभरना काफी मुश्किल होगा। वो आखिरी बार आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल इवेंट में नजर आए थे। उन्हें ब्रॉन्सन रीड के द्वारा एलिमिनेट किया गया था। इस वजह से कंपनी के द्वारा ओमोस को नजरअंदाज किया जा रहा है।

4. जिमी उसो

पूर्व ब्लडलाइन मेंबर जिमी उसो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन से दूर है। आपको बता दें कि साल 2024 के प्रीमियम लाइव इवेंट रेसलमेनिया 40 में जिमी उसो की हालत खराब हो गई थी, जिस वजह से वो ब्रेक पर चले गए थे लेकिन कुछ समय के बाद सुर्खियां देखने को मिल रही थी कि वो जे उसो की मदद के लिए वापसी कर सकते हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से जिमी उसो के रिटेन को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस वजह से कंपनी के द्वारा जिमी उसो को नजरअंदाज किया जा रहा है।

3. शिंस्के नाकामुरा

WWE में शुरुआत से ही जापान के खतरानक रेसलर शिंस्के नाकामुरा ने अनोखी प्रोफेशनल रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए विरोधियों की हालत खराब की है। वैसे नाकामुरा अप्रैल 2024 के बाद से टीवी शोज पर नजर नहीं आए हैं और ऐसे में ट्रिपल एच के नेतृत्व में नाकामुरा को मौका नहीं मिलना गलत साबित हो सकता है।

2. एजे स्टाइल्स

WWE के बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में एजे स्टाइल्स का नाम दर्ज है। उन्होंने प्रोफ्रेशनल रेसलिंग में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिस वजह से फिनॉमिनल को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि Clash at the Castle 2024 इवेंट में कोडी रोड्स के साथ पराजित होने के बाद वो इन-रिंग एक्शन से दूर हो चुके हैं। इस वजह से कंपनी के द्वारा एजे स्टाइल्स जैसे बड़े सुपरस्टार को नजरअंदाज करना गलत साबित होगा।

1. ब्रॉक लैसनर

WWE के बड़े रेसलर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर ब्रॉक लैसनर का नाम दर्ज है। उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को धराशाई करते हुए अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया हैं। हालांकि, विंस मैकमैहन के केस में द बीस्ट का नाम भी दर्ज हुआ था, जिस वजह से कंपनी के द्वारा ब्रॉक लैसनर के सभी प्लांस को ड्रॉप कर दिया गया था। अभी तक ब्रॉक की वापसी को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है और ऐसे में द बीस्ट जैसे सुपरस्टार को नजरअंदाज करना गलत साबित होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

सावन सोलंकी
सावन सोलंकी

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.