चार सबसे बड़े धोखे जो WWE SummerSlam 2024 में देखने को मिल सकते हैं

(Courtesy : WWE)
SummerSlam में होने वाले इन धोखों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
WWE ने अब तक साल 2024 में कई एक्शन से भरपूर और धमाकेदार पे-पर-व्यू इवेंट्स का आयोजन किया है। अब बारी है समरस्लैम (SummerSlam 2024) की, जिसके लिए 7 दिलचस्प मुकाबलों का ऐलान किया जा चुका है। इस इवेंट में सीएम पंक (CM Punk) से लेकर कोडी रोड्स (Cody Rhodes) जैसे नामी सुपरस्टार्स परफॉर्म करेंगे, वहीं रोमन रेंस (Roman Reigns) के WWE में वापस आने की भी उम्मीद बनी हुई है।
समरस्लैम 2024 की स्टोरीलाइंस पिछले कई महीनों से आकर्षण का केंद्र बनी रही हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो लव ट्रायंगल में फंसे हैं, वहीं द ब्लडलाइन एक नया रूप ले चुका है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन चार सबसे बड़े धोखों के बारे में जो WWE SummerSlam 2024 में देखने को मिल सकते हैं।
4. आखिरकार टूट सकता है द जजमेंट डे
द जजमेंट डे पिछले करीब 2 साल से WWE के टॉप फैक्शंस में से एक बना रहा है। इस ग्रुप के मेंबर्स ने खूब सारी सफलता हासिल की है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में खासतौर पर डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच दूरियां बढ़ी हैं। वहीं डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉनघ भी प्रीस्ट के रवैये के ज्यादा बड़े फैन नहीं हैं।
समरस्लैम में प्रीस्ट को गुंथर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करना पड़ेगा। चूंकि प्रीस्ट के अपने साथियों के साथ रिलेशन अच्छे नहीं हैं, इसलिए संभव है कि फिन बैलर, जेडी मैकडॉनघ, डॉमिनिक मिस्टीरियो और कार्लिटो मिलकर प्रीस्ट की चैंपियनशिप हारने का कारण बन सकते हैं।
3. लिव मॉर्गन को चुन सकते हैं डॉमिनिक मिस्टीरियो
WrestleMania 40 से अगले Raw एपिसोड में लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली पर खतरनाक अटैक कर दिया था, जिसके कारण रिप्ली को चैंपियनशिप त्यागनी पड़ी थी। इस दौरान मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो पर डोरे डाले लेकिन रिप्ली अब वापस आ गई हैं, इसलिए सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि आखिर डॉमिनिक किसके साथ जाते हैं।
SummerSlam में मॉर्गन को रिया रिप्ली के खिलाफ अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करना है। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि रिप्ली के वापस आने से पहले डॉमिनिक, लिव मॉर्गन के पैंतरों में फंसने लगे थे और संभव है कि समरस्लैम में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। डॉमिनिक, मॉर्गन के साथ आकर रिप्ली की हार का कारण बन सकते हैं।
2. टिफनी स्ट्रैटन दे सकती हैं नाया जैक्स को धोखा
अभी उस सैगमेंट को ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब SmackDown में नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन ने मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन बेली को बुरी तरह पीटा था। पिछले कुछ हफ्तों में जैक्स के साथ दोस्ती बढ़ने के बावजूद उस सैगमेंट में स्ट्रैटन ने बेली पर कैशइन करने का प्रयास किया था, लेकिन वो जैक्स को बातों का झांसा देने में सफल रही थीं।
अब समरस्लैम 2024 में नाया जैक्स, बेली को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी लेकिन टिफनी स्ट्रैटन कई हफ्तों से मौके की ताक में बैठी हैं। यदि जैक्स किसी तरह चैंपियन बन जाती हैं तो टिफनी स्ट्रैटन उन्हें धोखा देकर उनपर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन कर सकती हैं।
1. कोडी रोड्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं उनके ही दोस्त
कोडी रोड्स, WrestleMania 40 में रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने थे। द ब्लडलाइन के साथ कोडी की दुश्मनी उसके बाद भी जारी रही है, लेकिन इस दौरान उन्हें रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का साथ मिला है। मगर ये दोस्ती जल्द ही टूट सकती है क्योंकि ऑर्टन को कई बार द अमेरिकन नाइटमेयर की चैंपियनशिप बेल्ट को घूरते देखा जा चुका है।
यह भी गौर करने वाली बात है कि पिछले हफ्तों में कोडी रोड्स कई बार रैंडी ऑर्टन को अपने दोस्त की संज्ञा दे चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भी ऑर्टन को ही दिया था। बार-बार स्क्रीन पर दोस्ती पर फोकस किया जाना संकेत दे रहा है कि रोड्स और ऑर्टन की दोस्ती में बहुत जल्द खटास पड़ने वाली है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.