Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच बड़े धोखे जो पिछले कुछ सालों में WWE में देखने को मिले

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :August 12, 2024 at 2:04 PM
Modified at :August 12, 2024 at 2:05 PM
पांच बड़े धोखे जो पिछले कुछ सालों में WWE में देखने को मिले

(Courtesy : WWE)

इन सभी धोखों को देखकर हर एक WWE प्रशंसक दंग रह गया।

WWE में हमेशा नई-नई स्टोरीलाइन चलती रहती हैं, जिनका आधार किसी फिल्मी कहानी जैसा होता है। यहां कोई बेबीफेस (हीरो) तो कोई हील (विलेन) का किरदार निभा रहा होता है। किसी कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अलग-अलग और दिलचस्प एंगल देना भी जरूरी होता है, इसलिए WWE में अक्सर सुपरस्टार्स को धोखा मिलता रहता है।

उदाहरण के तौर पर बेस्ट फ्रेंड होने के बावजूद पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को धोखा दे दिया था। तो चलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन पांच सबसे बड़े धोखों के बारे में, जो पिछले कुछ सालों में WWE में देखे गए हैं।

5. द जजमेंट डे ने डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली से अलग किए अपने रास्ते

द जजमेंट डे पिछले 2 साल से कंपनी की सबसे बाद हील टीमों में से एक बनी हुई थी। साल 2023 में रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉनघ ने खूब सफलता प्राप्त की और चैंपियनशिप भी जीती। मगर 2024 आते-आते इस टीम के अंदर आपसी फूट पड़ने लगी थी और साप्ताहिक शोज़ में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट की दुश्मनी को कई बार टीज़ किया गया।

SummerSlam 2024 में आखिरकार यह ग्रुप टूट गया था। एक तरफ डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिया रिप्ली को धोखा देकर लिव मॉर्गन को अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड बना लिया है। इसी इवेंट में डेमियन प्रीस्ट को फिन बैलर से धोखा मिला, जिसके कारण वो गुंथर के हाथों अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हाए चुके हैं। अब आलम यह है कि प्रीस्ट और रिप्ली अकेले पड़ चुके हैं, वहीं बाकी लोगों ने अलग से जजमेंट डे बना लिया है।

4. सोलो सिकोआ ने द ऑरिजिनल ब्लडलाइन से की गद्दारी

सोलो सिकोआ, WWE Clash at the Castle 2022 में द ब्लडलाइन के मेंबर बने थे, जहां उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रोमन रेंस को चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की थी। उसके बाद सिकोआ को सीरियस किरदार दिया गया, जहां एक तरफ द उसोज़ ने 2023 में ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ा, लेकिन सोलो सिकोआ रोमन रेंस के प्रति निष्ठावान बने रहे।

मगर जब WrestleMania 40 में चैंपियनशिप हारने के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर गए तो सोलो सिकोआ ने मौके का फायदा उठाकर ऑरिजिनल ब्लडलाइन के मेंबर्स को ग्रुप से धक्का मारकर बाहर निकाला और टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू का साथ चुना। हद तो तब हो गई जब सिकोआ ने खुद को ट्राइबल चीफ कहना शुरू कर दिया था। अब आखिरकार रोमन रेंस वापस आ गए हैं और उन्होंने आते ही सिकोआ पर अटैक कर दिया था।

3. जिमी उसो ने जे उसो से की बेईमानी

जे उसो और जिमी उसो, WWE इतिहास की सबसे सफल और लोकप्रिय टैग टीमों में से एक हैं, मगर उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि द ब्लडलाइन में आने के कुछ समय बाद ही उन्हें अलग होना पड़ जाएगा। 2023 में दोनों भाइयों ने रोमन रेंस की क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाकर द ब्लडलाइन ग्रुप छोड़ दिया था।

इस बीच SummerSlam 2023 में जे उसो ने रेंस को चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ पद के लिए चुनौती दी। उस मुकाबले में जे उसो एक समय जीत के बहुत करीब आ गए थे और रेंस को पिन करने वाले थे लेकिन तभी जिमी उसो आए और जे उसो को रिंग से बाहर खींच कर जीत से वंचित रख दिया।

2. डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रे मिस्टीरियो को पहुंचाया नुकसान

साल 2022 में डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो की टीम की दुश्मनी द जजमेंट डे से चल रही थी और उस समय जजमेंट डे की शुरुआत करने वाले एज भी इस स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। Clash at the Castle 2022 में एज और रे मिस्टीरियो ने टीम बनाकर फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट की टीम का सामना किया था।

उस मैच के बाद डॉमिनिक, एज और रे मिस्टीरियो ने जीत को सेलिब्रेट किया लेकिन तभी अचानक डॉमिनिक ने रेटेड-आर सुपरस्टार को लो ब्लो लगा दिया। इससे रे मिस्टीरियो चौंक उठे और जब उन्होंने डॉमिनिक को डांटा तो इस युवा रेसलर ने अपने पिता पर भी खतरनाक अंदाज में हमला कर दिया था। इस अटैक के साथ ही डॉमिनिक ने द जजमेंट डे को जॉइन कर लिया था।

1. सैमी जेन ने तोड़ा द ब्लडलाइन का भरोसा

साल 2020 में जब द ब्लडलाइन का गठन हुआ, तब केविन ओवेंस इस ग्रुप के सबसे पहले दुश्मनों में से एक बने थे। ओवेंस समय-समय पर इस ग्रुप के खिलाफ खड़े होते रहे और Royal Rumble 2023 के बिल्ड-अप में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस बार ओवेंस का एंगल दिलचस्प इसलिए था क्योंकि उनके बेस्ट फ्रेंड सैमी जेन, ब्लडलाइन के ‘Honorary member’ की भूमिका निभा रहे थे।

Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराने के बाद अपने भाइयों के साथ मिलकर उनका पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया था। वहीं जब रेंस ने सैमी जेन के हाथ में स्टील चेयर थमा कर ओवेंस पर अटैक करने के लिए कहा, तब जेन ने सबको चौंका कर ट्राइबल चीफ पर हमला कर दिया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.