Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच मौजूदा सबसे चर्चित हील WWE सुपरस्टार्स

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :August 10, 2024 at 5:20 PM
Modified at :August 10, 2024 at 5:20 PM
Post Featured

(Courtesy : WWE)

इन सभी WWE स्टार्स के हील कैरेक्टर ने ही उन्हें लोकप्रिय बनाया है।

पिछले कुछ वर्षों में WWE में कई बेबीफेस और हील्स आए हैं। बेबीफेस और हील्स के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा से कंपनी की परंपरा रही है और यह हमेशा से कंपनी के हित में काम करती रही है। पहले जहां बेबीफेस कंपनी पर राज करते थे, वहीं अब हील रेसलर बेहतर हो गए हैं और वे बेबीफेस पर हावी होकर बिजनेस चलाते हैं। तो चलिए आज हम आपको मौजूदा WWE रोस्टर के टॉप पांच हील रेसलर्स के बारे में बताते हैं।

5. सोलो सिकोआ

2022 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही सोलो सिकोआ तुरंत हील बन गए। ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स जैसे सुपरस्टार्स पर हमला करके वह WWE फैंस की नजरों में गिर गए और इसी चीज ने उन्हें इस कंपनी के टॉप हील्स में से एक बना दिया।

वहीं रोमन रेंस की जगह लेने के बाद और खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित करने के बाद से उनके काम को और पसंद किया जाने लगा है। हर हफ्ते किसी न किसी स्टार पर बेरहमी से हमला करने के उनके कैरेक्टर के चलते वह इस समय कंपनी के टॉप हील्स की लिस्ट में शामिल हैं।

4. रिया रिप्ले

रिया रिप्ले मौजूदा रोस्टर की सबसे प्रभावशाली महिला रेसलर हैं। द जजमेंट डे में शामिल होने के बाद से रिया विमेंस डिवीजन की शीर्ष हील बन गई है। बता दें ‘मामी’ अपनी शारीरिक ताकत और इन रिंग कौशल का अच्छे से उपयोग करती है, जिससे वह बहुत आसानी से अपने विरोधियों को हरा देती है। वह ना केवल विमेंस डिवीजन के लिए बल्कि पुरुष डिवीजन के लिए भी खतरा है। रिया ने अब तक जजमेंट डे को जीत दिलाने के लिए कई मैचों में हस्तक्षेप किया है। यही कारण है कि वह मौजूदा WWE रोस्टर की टॉप हील कैरेक्टर्स में से एक है।

3. गुंथर

माइटी ऑस्ट्रेलियन रेसलर ‘गुंथर’ अपने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही कंपनी पर राज कर रहा है। गुंथर रिंग के अंदर बिल्कुल एक तानाशाह की तरह है जो अपने विरोधियों पर दया दिखाए बिना बेरहमी से उन्हें दंडित करता है। वह रिंग में अपने दबदबे और दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि गुंथर एक हील है, लेकिन वह अपने विरोधियों के खिलाफ जीतने के लिए कभी भी सस्ती चाल का इस्तेमाल नहीं करता है।

वह एक हील के रूप में केवल कंपनी के छोटे चेहरों पर हावी होकर उन्हें अपमानित करने का काम करते हैं। वह एक वर्ष से अधिक समय तक मुख्य रोस्टर में अपराजित रहे और वर्तमान पीढ़ी के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं।

2. डॉमिनिक मिस्टीरियो

चाहे आप मानो या न मानो, लेकिन डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय WWE के सर्वश्रेष्ठ हील रेसलरों में से एक हैं। डॉमिनिक को अपने पिता की छत्रछाया में एक अनुभवहीन नौसिखिया माना जाता था, हालांकि यह धारणा तब बदल गई जब उसने अपने पिता को धोखा दिया और द जजमेंट डे में शामिल हो गया।

डोम के हील टर्न ने उन्हें बहुत विकसित किया है, बता दें हील कैरेक्टर अपनाकर उन्होंने अपने रेसलिंग कौशल को बढ़ाया, और लगातार चल रहे हार के सिलसिले को जीत की राह पर मोड़ दिया। उन्होंने जजमेंट डे खास करके रिया रिप्ले की मदद से काफी सारे मैच जीते हैं, साथ ही फैंस को अपने मनोरंजक कारनामों से प्रभावित भी किया है। 27 वर्षीय ये रेसलर वर्तमान रोस्टर में सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक है, और हमारी सूची में दूसरे स्थान पर है।

1. ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने 2024 की शुरुआत से ही सीएम पंक को चोट पहुंचाना शुरु कर दिया। बता दें उन्होंने ना सिर्फ पंक के रेसलमेनिया में जाने के सपने पर पानी फेरा, बल्कि उनके ट्राइसेप को भी चोटिल कर दिया। जिसके चलते वह कई महीनों तक इन रिंग एक्शन में नजर नहीं आए।

मैकइंटायर ने पंक के अलावा जे उसो को भी परेशान किया है, रॉ में जे के आने के बाद काफी समय तक मैकइंटायर ने उन पर हमले किए। मैकइंटायर के इस तरह की हरकतों के चलते ही आज वह कंपनी के टॉप हील्स की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement