आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले टॉप पांच गेंदबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है।
जब दबाव की स्थिति आती है, तो दुनिया के अच्छे-अच्छे गेंदबाज धराशाई हो जाते हैं। बहुत अनुभवी गेंदबाज भी दबाव के तले वाइड और नो-बॉल फेंक देते हैं। खासतौर पर जब टी20 क्रिकेट की बात हो रही हो, तो एक नो-बॉल पूरे मैच का रुख पलट सकती है। नो-बॉल पर बाउंड्री आ जाए और फिर फ्री हिट की परिस्थिति में गेंदबाज की टेंशन कई गुना बढ़ जाती है।
आमतौर पर नो-बॉल तभी होती है जब गेंदबाज कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हो। जैसे यॉर्कर का प्रयास तब बीमर में बदल जाता है, जब बॉल को फेंकने में बहुत ज्यादा जोर लगाया जाए। वहीं रन-अप का रिदम (लय) टूट जाने से पैर की नो-बॉल हो जाती है।
एक नो-बॉल किस तरह मैच का परिणाम पलट देती है, इसके आईपीएल में कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं। 2023 का सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, जब अंतिम गेंद पर संदीप शर्मा नो-बॉल कर बैठे थे, जिसके बाद फ्रीहिट पर अब्दुल समद ने छक्का लगा कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
वहीं जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने भी बहुत बार गेंद फेंकने में गलती की है। यहां हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकी हैं।
इन गेंदबाजों ने आईपीएल में फेंकी है सबसे ज्यादा नो बॉल
| खिलाड़ी | आईपीएल में नो बॉल |
| जसप्रीत बुमराह | 39 |
| उमेश यादव | 24 |
| एस श्रीसंत | 23 |
| ईशांत शर्मा | 23 |
| अमित मिश्रा | 21 |
5. अमित मिश्रा – 21 नो बॉल

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले अमित मिश्रा सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाजों में भी शामिल हैं। मिश्रा अपने करियर में डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, इस दौरान तीन हैट्रिक लेने का कारनामा किया।
बता दें, अपने 162 मैचों के ऐतिहासिक आईपीएल करियर में उन्होंने 174 विकेट लिए और 7.34 का इकोनॉमी रेट रहा। एक स्पिनर आमतौर पर नो बॉल नहीं करता है, इसलिए अमित मिश्रा का नाम इस लिस्ट में बेहद चौंकाने वाला फैक्ट है।
4. ईशांत शर्मा – 23 नो बॉल

अगले पैर को सफेद रेखा के भीतर लैंड ना करवा पाना ईशांत शर्मा के लिए बड़ी समस्या बनी रही। केवल आईपीएल में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने कई मौकों पर नो गेंद फेंकी है।
अब तक अपने 117 मैचों के आईपीएल करियर में उन्होंने 23 नो बॉल की हैं। वे अब तक कुल मिलाकर 96 विकेट चटका चुके हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 403.1 ओवर गेंदबाजी की है।
3. एस श्रीसंत – 23 नो बॉल
नो बॉल के कारण श्रीसंत पर बैन भी लग चुका है। 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने नो बॉल की थी, लेकिन श्रीसंत एक अलग जोश के साथ मैदान में उतरते थे और उनके तीखे बाउंसर अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को भी चकमा देने का काम करते थे। मगर ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं कि केवल 44 मैचों के छोटे से करियर में उन्होंने 23 नो बॉल की थीं।
2. उमेश यादव – 24 नो बॉल

उमेश यादव को भी अक्सर नो बॉल फेंकने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। अपने आईपीएल करियर में 4 अलग-अलग टीमों के लिए खेलें, उमेश ने 148 मैचों में कुल 148 विकेट लिए थे। वे 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे थे। अपने विशालकाय करियर में 3050 गेंदें फेंकीं, जिनमें से 24 नो बॉल रहीं।
1. जसप्रीत बुमराह – 39 नो बॉल

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा नो बॉल करने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पूरी दुनिया में अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए पहचाने जाने वाले बुमराह आईपीएल में आकर निरंतर गलतियां करने लगते हैं।
बुमराह मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अपने 155 मैचों के करियर में 186 विकेट ले चुके बुमराह ऐसे अकेले गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 30 या उससे अधिक नो बॉल की हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.