Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 के सभी कप्तानों की पूरी लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 19, 2026 at 11:56 PM
Modified at :March 19, 2026 at 11:56 PM
आईपीएल 2026 के सभी कप्तानों की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने कप्तान तय कर लिए हैं, जहां कुछ अनुभवी तो कुछ नए चेहरे जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार सभी 10 टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीता था और अब बाकी टीमें भी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।

इस सीजन में कप्तानी को लेकर कई दिलचस्प फैसले देखने को मिले हैं। कुछ टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर एक बार फिर भरोसा जताया है, तो वहीं कुछ फ्रेंचाइजियों ने नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको सभी 10 टीमों के कप्तानों के बारे में बताते हैं।

ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों की करेंगे कप्तानी-

1. चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad, CSK, IPL 2025
Ruturaj Gaikwad. (Image Source: BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इस बार भी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में रहेगी। पिछले सीजन में चोट के कारण वह ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस बार उनकी वापसी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।

यह टीम पिछले सीजन में काफी संघर्ष करती नजर आई थी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में गायकवाड़ पर टीम को फिर से ट्रैक पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

2. दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल

Axar Patel, Delhi Capitals
Axar Patel (Photo by Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images)

दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर अक्षर पटेल को कप्तान बनाए रखा है। पिछले सीजन में टीम ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अंत में लय खो दी थी और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इस बार अक्षर के सामने चुनौती होगी कि टीम पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करे और प्लेऑफ में जगह बनाए।

3. गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल

Shubman Gill, GT, IPL 2025
Shubman Gill. (Image Source: BCCI)

गुजरात टाइटंस की कमान इस सीजन भी शुभमन गिल के पास ही है। उन्होंने पिछले सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था और अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया था। अब उनसे उम्मीद होगी कि वह टीम को एक कदम आगे ले जाएं और दूसरी बार खिताब दिलाएं।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार भी अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखा है। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और अब इस सीजन वापसी करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, रहाणे के अनुभव से टीम को फायदा मिल सकता है, लेकिन उन्हें मैदान पर बेहतर रणनीति दिखानी होगी।

5. मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya, MI, IPL 2025
Hardik Pandya. (Image Source: BCCI)

मुंबई इंडियंस की कप्तानी फिर से हार्दिक पांड्या के हाथों में है। उन्होंने पिछले कुछ सीजन में कप्तान के तौर पर उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, टीम ने पिछले सीजन क्वालीफायर 2 तक पहुंचकर वापसी के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन इस बार पांड्या की अगुवाई में खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

6. राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग

IPL 2026: Riyan Parag appointed Rajasthan Royals' new captain for upcoming season
Riyan Parag of Rajasthan Royals (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार बड़ा फैसला लेते हुए रियान पराग को कप्तान बनाया है। पूर्व कप्तान संजू सैमसन के टीम छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद फ्रेंचाइजी को यह बदलाव करना पड़ा है। युवा कप्तान के तौर पर पराग के लिए यह बड़ा मौका है, लेकिन उनके सामने अनुभव की कमी एक चुनौती बन सकती है।

7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार

Rajat Patidar, RCB, IPL 2025
Rajat Patidar of Royal Challengers Bengaluru (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी इस बार भी रजत पाटीदार के हाथों में ही होगी। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम ने अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती खिताब बचाने की होगी, जो आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में हमेशा कठिन माना जाता है।

8. सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस/ईशान किशन

Pat Cummins, SRH, IPL 2025
Pat Cummins. Image-BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को इस बार भी अपनी टीम के नियमित कप्तान के रूप में बरकरार रखा है, लेकिन शुरुआती मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। यह ईशान के लिए एक नया अनुभव होगा और वह इस मौके को भुनाने की कोशिश करेंगे।

9. पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer {PC: BCCI/IPL}

श्रेयस अय्यर इस बार भी पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। हालांकि, इस बार अय्यर की नजर ट्रॉफी जीतने पर होगी और टीम उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

10. लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत

Major update on Rishabh Pant's fitness & return timeline ahead of IPL 2026
Rishabh Pant of Lucknow Super Giants. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान फिर से ऋषभ पंत के हाथों में ही रहेगी। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, इसीलिए पंत के लिए यह सीजन बेहद अहम होगा, जहां उन्हें अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करना होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.