IPL 2026: 3 बड़े बदलाव जो CSK को RCB के खिलाफ करने चाहिए

(Courtesy : Getty Images)
5 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में CSK और RCB के बीच भिड़ंत होगी।
आईपीएल 2026 के इस रोमांचक सीजन में जब चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 अप्रैल को सामने-सामने होंगी, तो फैन्स को हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद होगी।
RCB के खिलाफ पिछले 3 मैचों की गलतियों से सबक लेते हुए चेन्नई को इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए अपनी रणनीति में कुछ ठोस बदलाव करने होंगे। बेंगलुरु जैसी आक्रामक और मजबूूत टीम को मात देने के लिए चेन्नई को मैदान पर मुख्य रूप से कुछ अहम बदलाव करने होंगे, तो चलिए हम आपको उन बदलावों के बारे में बताते हैं।
1. मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग इलेवन में करना होगा शामिल
मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हैं, जो मुख्य रूप से आक्रामक बल्लेबाजी और ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेंगलुरु के खिलाफ टीम के संतुलन और आक्रामकता को बढ़ाने के लिए मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग 11 में शामिल करना सबसे अहम कदम होगा।
शॉर्ट एक ऐसे इम्पैक्ट प्लेयर हैं जो क्रीज पर आते ही बड़े हिट्स लगाने की क्षमता रखते हैं। CSK में फिनिशर्स की कमी को मैथ्यू पूरा कर सकते हैं और विरोधी खेमे पर एक मानसिक दबाव भी बना सकते हैं।
2. प्रशांत वीर की गेंदबाजी पर जताना होगा पूरा भरोसा
गेंदबाजों का आत्मविश्वास कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर निर्भर करता है। 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में प्रशांत वीर को गेंदबाजी ही नहीं दी गई। भले ही, उस मैच में वीर अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, उन्होंने 21 मैचों 37 विकेट लिए है।
प्रशांत को गेंदबाजी न देना रणनीतिक चूक साबित हुई। बेंगलुरु के मजबूत बैटिंग लाइन-अप को रोकने के लिए कप्तान को प्रशांत की काबिलियत पर पूरा विश्वास जताना चाहिए। अगर वीर को उनके हिस्से के पूरे ओवर दिए जाते हैं, तो वह अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं।
3. ओपनिंग जोड़ी में करना होगा बदलाव
टी20 फॉर्मेट में पावरप्ले में आक्रामक प्रदर्शन जीत की नींव रखता है। पिछले 2 मैचों पर नजर डालें तो ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके को अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे है। पिछले 2 मैचों में उन्होंने मात्र 34 रन बनाए है। इस स्थिति में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना जरूरी है।
पिछले मैच में आयुष म्हात्रे ने जिस तरह की शानदार फॉर्म और बेखौफ अंदाज दिखाया है। उसे देखते हुए संजू सैमसन के साथ आयुष को ओपनिंग के लिए भेजना चाहिए। यह नई सलामी जोड़ी बेंगलुरु के गेंदबाजों पर शुरू से हावी होकर एक बड़े स्कोर की नींव रख सकती है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.