IPL 2026: 3 चीजें जो मुंबई इंडियंस को RCB के खिलाफ मैच में बदलनी पड़ेंगी

(Courtesy : BCCI)
IPL 2026 के 20वें मैच में 12 अप्रैल को MI का मुकाबला RCB से होगा।
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 27 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। 11 ओवर वाले उस बारिश से प्रभावित मैच में MI के गेंदबाजों ने 150 रन लुटा दिए और फिर जब बल्लेबाजी की बात आई तो मुंबई का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।
बता दें पांच बार की चैंपियन अपना पहला मैच जीतने के बाद लगातार दो मैच हार गई है और अब उनका अगला मुकाबला 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है। इस मैच में मुंबई हर हाल में अच्छा प्रदर्शन कर जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
अगर MI को विराट कोहली और उनकी टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें अपनी रणनीति में 3 अहम बदलाव करने होंगे, आइए यहां उन बदलावों के बारे में जानते हैं।
1. गेंदबाजी में आक्रामकता
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने भी साफ कहा कि मुंबई की गेंदबाजी में इंटेंट और योजना की भारी कमी दिखी है।
यहां तक कि जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज पर भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हावी हो गए। वानखेड़े की पाटा पिच पर RCB के बल्लेबाजों को रोकने के लिए ट्रेंट बोल्ट, बुमराह और दीपक चाहर को पावरप्ले में अपनी लय वापस लानी होगी और शुरुआती झटके देने होंगे। इसके अलावा मुंबई शार्दुल ठाकुर की जगह युवा अश्वनी कुमार को खिला सकती हैं, जिन्होंने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था।
2. टॉप ऑर्डर का टिक कर खेलना
RR के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का पूरा टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया था। कप्तान हार्दिक पांड्या को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव इस मैच में बड़ी पारियां खेलें।
अगर शुरुआत मजबूत नहीं मिलेगी, तो नीचे के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता जाएगा। RCB की गेंदबाजी के खिलाफ पावरप्ले का सही इस्तेमाल करना MI के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होगा।
3. हार्दिक पांड्या की कप्तानी और स्पिन का सही इस्तेमाल

हार्दिक पांड्या को बॉलिंग रोटेशन में थोड़ा और स्मार्ट होना पड़ेगा। 11 ओवर के मैच में भी गेंदबाजों का इकॉनमी रेट बहुत खराब था। वानखेड़े में गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। ऐसे में अल्लाह गजनफर और अन्य गेंदबाजों का सही समय पर इस्तेमाल बहुत जरूरी है ताकि बीच के ओवरों में RCB के रन रेट पर लगाम कसी जा सके।
वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से मुंबई इंडियंस का गढ़ रहा है, लेकिन RCB की मौजूदा फॉर्म और उनकी बैटिंग लाइन-अप को देखते हुए, MI को अपनी पिछली हार की गलतियों को जल्द से जल्द सुधारना होगा। अगर गेंदबाजी में सुधार होता है और टॉप ऑर्डर चलता है, तो हमें 12 अप्रैल को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.