Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्लोजिंग सेरेमनी: तारीख, समय, वेन्यू, टेलीकास्ट डिटेल्स और भी बहुत कुछ

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 8, 2026 at 10:13 AM
Modified at :March 8, 2026 at 10:13 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्लोजिंग सेरेमनी: तारीख, समय, वेन्यू, टेलीकास्ट डिटेल्स और भी बहुत कुछ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें ये महामुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। न्यूजीलैंड अब तक टी20 वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना है, दूसरी ओर भारत के पास ऐसा पहला देश बनने का मौका है, जिसने गत चैंपियन होते हुए लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता हो।

एक तरफ भारतीय टीम है जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों के करीबी अंतर से हराकर आ रही है। दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 253 रन बना दिए थे, वहीं एक बार के लिए ऐसा लगा इंग्लैंड मैच जीत जाएगा और जैकब बैथेल शतक ठोक चुके थे। मगर जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख वापस भारत की ओर मोड़ दिया था।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल भी सातवें आसमान पर होगा, जो दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में आई है। दक्षिण अफ्रीका जो सेमीफाइनल के पहले तक एक भी मैच नहीं हारी थी, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने उस टीम के ऊपर 9 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज कर दुनिया को चौंकाने का काम किया।

एक महीने तक चले रोमांच के बाद अब फाइनल का समय है। ये फाइनल मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, लेकिन उससे डेढ़ घंटा पहले टी20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में कई लोकप्रिय सितारे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समा बांधने का काम करेंगे। यहां जान लीजिए क्लोजिंग सेरेमनी कब शुरू होगी और उसमें कौन से सितारे परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

कब और कहां होगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगी, जहां फाइनल खेला जाना है। मैच शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले यानी शाम 5:30 बजे क्लोजिंग सेरेमनी का रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में कौन से बड़े सितारे करेंगे परफॉर्म?

ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में चार चाँद लगाएंगे। प्यूर्टो रिको से आने वाले रिकी मार्टिन इंग्लिश म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं।

उनके अलावा दिग्गज पंजाबी सिंगर सुखबीर भी क्लोजिंग सेरेमनी में महफिल लूटने का काम करेंगे। सुखबीर का ‘ओ हो हो हो’ गाना आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देता है। सुखबीर को ‘प्रिंस ऑफ भांगड़ा’ के नाम से भी जाना जाता है।

‘मैंने पायल है छनकाई’ और ‘याद पिया की आने लगी’ जैसे आइकॉनिक गानों को अपनी आवाज देने वाली फाल्गुनी पाठक भी क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देने वाली हैं।

कहां लाइव देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी?

क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि क्लोजिंग सेरेमनी का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.