Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Cody Rhodes के चैंपियन बनते ही WWE ने किया बड़ा ऐलान, यूनिवर्सल टाइटल में कर दिया ये चौंकाने वाला बदलाव

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 18, 2024 at 12:15 AM
Modified at :April 18, 2024 at 12:15 AM
Cody Rhodes के चैंपियन बनते ही WWE ने किया बड़ा ऐलान, यूनिवर्सल टाइटल में कर दिया ये चौंकाने वाला बदलाव

यूनिवर्सल टाइटल के नाम में WWE ने बड़ा बदलाव किया है।

कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने साल 2022 में WWE में वापसी की और अगले 2 साल में अपने द अमेरिकन नाइटमेयर किरदार से फैंस का खूब दिल जीता। वापसी के बाद से ही उनका लक्ष्य अपने पिता, डस्टी रोड्स के WWE चैंपियन बनने के सपने को पूरा करना था। हालांकि वो WrestleMania 39 में अपनी स्टोरी को फिनिश करने में नाकाम रहे थे, लेकिन अब WrestleMania 40 में वो रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

कोडी रोड्स कह चुके हैं कि उनके चैंपियन बनने के बाद एक नई शुरुआत होगी और कंपनी ने भी कई बार जिक्र किया है कि अब एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। अभी रोड्स को चैंपियन बने लगभग 2 ही सप्ताह पूरे हुए हैं और इस बीच WWE ने उनके टाइटल में एक बड़ा बदलाव कर दिया है।

Cody Rhodes के टाइटल से यूनिवर्सल नाम हुआ गायब

आपको बता दें WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोडी रोड्स की उनके टाइटल के साथ एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने कोडी को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कहने के बजाय, अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कहकर संबोधित किया है। कई हफ्तों तक कई संकेतों के बाद, कंपनी ने बिना किसी संकेत के अचानक ये कदम उठाया है। अब इस चैंपियनशिप से यूनिवर्सल का टैग पूरी तरह हटा दिया गया है और इसे अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप बना दिया गया है।

आप जानते ही होंगे 2016 में पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया था, जब रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड विभाजित हुए थे। उस समय ये चैंपियनशिप रॉ का था, लेकिन बाद में जब ब्रे वायट ने सैथ रॉलिंस को हराकर ये चैंपियनशिप जीता और स्मैकडाउन का हिस्सा बने तब से इस टाइटल को रॉ की जगह स्मैकडाउन का बना दिया गया है।

बता दें 2022 में जब रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए WWE वर्ल्ड हैविवेट चैंपियन भी बनें, उस समय इन दोनों टाइटल्स को एक साथ जोड़कर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का नाम दिया गया था। लेकिन अब 2016 से 2024 तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप के नाम से पहचाने जाने वाले इस टाइटल का नाम आखिरकार बदलकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कर दिया गया है। इस फैसले से फैंस को काफी हैरानी हुई है, क्योंकि यूनिवर्सल नाम फैंस को काफी पसंद था और टाइटल की शान भी इस नाम से बढ़ती थी।

कौन होगा Cody Rhodes के टाइटल का पहला चैलेंजर?

कोडी रोड्स फ्रांस में आगामी बैकलैश 2024 पे-पर-व्यू में पहली बार अपने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। रोड्स, एजे स्टाइल्स या एलए नाइट में से किसी एक के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करेंगे, जिसका फैसला इस हफ्ते स्मैकडाउन में होगा। ये दोनों ही सुपरस्टार इस हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर बनने के लिए भिड़ेंगे।

आपके अनुसार बैकलैश 2024 में कोडी रोड्स का पहला प्रतिद्वंद्वी कौन होगा? हमें नीचे कमेंट करके बताएं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.