पांच देश जहां WWE की लोकप्रियता है सबसे ज्यादा

(Courtesy : WWE)
इन सभी देशों में रेसलिंग फैंस द्वारा WWE को बहुत पसंद किया जाता है।
WWE बहुत लंबे समय से दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी बनी हुई है। इस कंपनी के फैंस दुनिया के लगभग हर कोने में मौजूद हैं और मौजूदा समय में इसके शोज़ को 180 से अधिक देशों में लाइव प्रसारित किया जाता है। कुछ महीनों पहले ही WWE ने UFC के साथ मर्जर किया है और क्रिएटिव कंट्रोल ट्रिपल एच के हाथों में आने के बाद शोज की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिका से लेकर यूरोप, अफ्रीका और एशियाई महादीप के कई देशों में प्रो रेसलिंग के लाखों फैंस मौजूद हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जिनमें WWE के शोज को सबसे ज्यादा देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं उन पांच देशों के बारे में जिनमें WWE को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
5. भारत
भारत की जनसंख्या इस देश को किसी भी बिजनेस के लिए बहुत बढ़िया मार्केट बनाती है। यहां पिछले करीब एक दशक में प्रो रेसलिंग की लोकप्रियता बढ़ी है और फैंस भी लगातार बढ़ रहे हैं। फरवरी 2024 के आंकड़ों अनुसार WWE की लगभग सवा तीन प्रतिशत व्यूअरशिप भारत से आती है। भारत में इस कंपनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 2021 में Superstar Spectacle का पहली बार आयोजन करवाया गया तब 2 करोड़ लोगों ने उस इवेंट को लाइव देखा था।
4. जर्मनी
WWE में इस समय काम कर रहे जर्मन रेसलर्स की बात करें तो लुडविग काइजर और इल्जा ड्रैगूनोव अपने बढ़िया काम की बदौलत खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मगर दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में जर्मन रेसलर्स की विरासत 1990 के दशक से चली आ रही है, जब एलेक्स राइट यहां काम करते हुए क्रूज़रवेट चैंपियन बने थे। आंकड़े बताते हैं कि WWE की करीब साढ़े पांच प्रतिशत व्यूअरशिप जर्मनी से ही आती है। यहां तक कि कंपनी साल 2024 में Bash in Berlin के रूप में जर्मनी में अपना पहला पे-पर-व्यू इवेंट आयोजित करने जा रही है।
3. कनाडा
इस लिस्ट में कनाडा का तीसरे स्थान पर होना चौंकाने वाली बात है क्योंकि यह देश USA से सटा हुआ है और WWE में भारी संख्या में कनाडाई रेसलर्स काम कर चुके हैं और अब भी कर रहे हैं। ब्रेट हार्ट, ट्रिश स्ट्रेटस, सैमी जेन, एज और यहां तक कि क्रिस जैरिको भी मूल रूप से कनाडाई हैं। WWE की व्यूअरशिप का करीब 6.8 प्रतिशत कनाडा में मौजूद है। यह कंपनी नियमित रूप से कनाडाई में पे-पर-व्यू इवेंट्स का आयोजन करती रही है। 2024 में Money in the Bank और NXT Heatwave पे-पर-व्यू इवेंट को भी कनाडा होस्ट करने वाला है।
2. यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम के अंदर इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेल्स आते हैं और दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी की व्यूअरशिप का करीब 12.5 प्रतिशत हिस्सा यहीं से आता है। मौजूदा समय में शेमस, ड्रू मैकइंटायर, फिन बैलर जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस यहीं से आते हैं। इसके अलावा विलियम रीगल और फिनले जैसे दिग्गज रेसलर्स भी यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व कर रहे होते थे। मगर एक ऐसा देश है जो WWE का गढ़ है और वहां इसे यूनाइटेड किंगडम से भी ज्यादा पसंद किया जाता है।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
चूंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में ही WWE की शुरुआत हुई थी और यहीं से इस कंपनी ने अपनी विरासत कायम करनी शुरू की थी। WWE का सबसे बड़ा फैनबेस USA ही है क्योंकि कंपनी को लगभग हर हफ्ते लगभग 36 प्रतिशत व्यूअरशिप इसी क्षेत्र से मिलती है। चूंकि कंपनी के अधिकांश शोज़ अमेरिका में होते हैं, शोज़ को अमेरिकी समयानुसार ही लाइव प्रसारित किया जाता है इसलिए यह लाजिमी है कि WWE का सबसे बड़ा फैनबेस अमेरिका में ही होगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी