IPL 2026 के बीच CSK को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोट के चलते हुआ बाहर

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल छठे स्थान पर है।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यह टीम पहले से ही चोटों की मार से जूझ रही थी और अब एक और बड़ा झटका लग गया है, जिससे टीम का संतुलन फिर बिगड़ता नजर आ रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि यह खिलाड़ी हाल ही में टीम के लिए डेब्यू करता हुआ नजर आया था और अपने प्रदर्शन से तुरंत प्रभाव भी छोड़ा था। लेकिन अब चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गया है, जिससे CSK मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ गई है।
रामकृष्ण घोष पूरे सीजन से हुए बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
मैच के दौरान ही वह अपना तीसरा ओवर पूरा करने के बाद लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते दिखे थे, जिसके बाद उनकी चोट गंभीर साबित हुई। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
डेब्यू मैच में दिखाया था दम
रामकृष्ण घोष ने अपने डेब्यू मुकाबले में 3 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था और उन्होंने सूर्यकुमार यादव का अहम विकेट भी लिया। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी योगदान दिया और विल जैक्स का शानदार कैच पकड़ा।
घरेलू क्रिकेट में भी वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा था।
CSK की चोटों की लिस्ट होती जा रही लंबी
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान रही है। खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं एमएस धोनी भी अभी तक एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं।
अब एक और खिलाड़ी के बाहर होने से टीम का कॉम्बिनेशन और कमजोर हो सकता है, खासकर गेंदबाजी विभाग में इसका असर साफ दिखाई देगा।
प्लेऑफ की रेस पर पड़ सकता है असर
हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद CSK ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। यह टीम इस समय 9 मैचों में 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
लेकिन लगातार बढ़ती चोटें उनके लिए आगे का रास्ता मुश्किल बना सकती हैं। अब देखना होगा कि CSK मैनेजमेंट इस स्थिति से कैसे निपटता है और टीम को संतुलन में कैसे बनाए रखता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.