CSK vs GT Dream11 Prediction, मैच 37, आईपीएल 2026

CSK vs GT के IPL 2026 के 37वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच (CSK vs GT) खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और दोनों के पास अभी 3-3 जीत ही हैं, ऐसे में यह मैच काफी अहम होने वाला है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। वहीं गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा और उनका मिडिल ऑर्डर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।
CSK vs GT: मैच डिटेल्स
- मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, आईपीएल 2026, मैच 37
- तारीख: 26 अप्रैल 2026 (रविवार)
- समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
CSK vs GT: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं।
CSK vs GT: पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर मैच के दूसरे हिस्से में। यहां बल्लेबाजों के लिए शुरुआत आसान नहीं होती और उन्हें सेट होने के बाद ही रन बनाने का मौका मिलता है।
दिन के मैच में गर्मी भी एक बड़ा फैक्टर हो सकती है, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की फिटनेस की परीक्षा होगी। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
CSK vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह। (इम्पैक्ट प्लेयर – मुकेश चौधरी)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। (इम्पैक्ट प्लेयर – प्रसिद्ध कृष्णा)
CSK vs GT Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज: सरफराज खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे
गेंदबाज: अकील हुसैन, राशिद खान, नूर अहमद
कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: साई सुदर्शन
उप कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: राशिद खान
CSK vs GT Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे
गेंदबाज: राशिद खान, मोहम्मद सिराज, नूर अहमद
कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || कप्तान की दूसरी पसंद: ऋतुराज गायकवाड़
उप कप्तान की पहली पसंद: जोस बटलर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: शिवम दुबे
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.