CSK vs LSG Dream11 Prediction, मैच 53, आईपीएल 2026

CSK vs LSG के IPL 2026 के 53वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत के बाद उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मैच में शानदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था। मिचेल मार्श ने उस मुकाबले में शतक लगाया था, जिसके बाद टीम का मनोबल काफी ऊपर आया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
CSK vs LSG: मैच डिटेल्स
- मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 53, आईपीएल 2026
- तारीख: 10 मई 2026 (रविवार)
- समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
CSK vs LSG: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 2 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।
CSK vs LSG: पिच रिपोर्ट
चेपॉक की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। दोपहर का मुकाबला होने की वजह से विकेट सूखी रह सकती है, जिससे स्पिनर्स को अतिरिक्त टर्न और ग्रिप मिलने की उम्मीद है।
इसीलिए, बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलना होगा। हालांकि, यहाँ पर सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। इसीलिए, टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का भी फैसला कर सकती है।
CSK vs LSG: संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह। (इम्पैक्ट प्लेयर – शिवम दुबे)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव। (इम्पैक्ट प्लेयर – मोहसिन खान)
CSK vs LSG Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत
बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: जेमी ओवरटन, ऐडन मार्करम
गेंदबाज: अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, प्रिंस यादव
कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल मार्श
उप कप्तान की पहली पसंद: निकोलस पूरन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: नूर अहमद
CSK vs LSG Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, उर्विल पटेल
बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: जेमी ओवरटन
गेंदबाज: नूर अहमद, मोहसिन खान, प्रिंस यादव
कप्तान की पहली पसंद: मिचेल मार्श || कप्तान की दूसरी पसंद: जेमी ओवरटन
उप कप्तान की पहली पसंद: ऋतुराज गायकवाड़ || उप कप्तान की दूसरी पसंद: प्रिंस यादव
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.