WWE से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले पांच मौजूदा सुपरस्टार्स

WWE स्टार्स की सालाना कमाई करोड़ों में जाती है।
WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है, जिसका नेटवर्थ आज मिलियन नहीं बल्कि बिलियन डॉलर में है। यहां काम करने वाले रेसलर्स भी सालाना करोड़ों रुपयों की कमाई करते हैं। कई कंपनियां आईं और चली गईं, लेकिन WWE का नाम आज भी प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप पर विराजमान है। इस समय रॉ (Raw), स्मैकडाउन (SmackDown) और NXT में 250 से भी अधिक रेसलर्स काम कर रहे हैं।
इन रेसलर्स में से कुछ की कमाई महज लाखों में होती है, लेकिन कुछ ऐसे बड़े नाम भी हैं जो बहुत कम मौकों पर मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं फिर भी खूब सारी कमाई कर लेते हैं। तो चलिए WWE में इस समय पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स पर एक नजर डालते हैं।
5. ड्रू मैकइंटायर – 8 मिलियन डॉलर (करीब 67.1 करोड़ रुपये)
साल 2024 की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की खबरों को लेकर चर्चाओं में थे। खबर यह भी थी कि मैकइंटायर ने बढ़िया डील की चाह में नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया था। मगर अब Wrestle Buddy के अनुसार मैकइंटायर ने कुछ समय पहले ही 3 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसमें उन्हें कुल 8 मिलियन डॉलर की राशि अदा की जाएगी। मैकइंटायर का हील किरदार सफल रहा है और बिना कोई संदेह वो कंपनी के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहे हैं।
4. सैथ रॉलिंस – 9 मिलियन डॉलर (करीब 75.5 करोड़ रुपये)
सैथ रॉलिंस बहुत प्रतिभाओं के धनी हैं क्योंकि उनका इस्तेमाल अक्सर दूसरे रेसलर्स को पुश दिलाने के लिए किया जाता है। वो ना केवल हील बल्कि बेबीफेस किरदार में भी फैंस का मनोरजन करना अच्छे से जानते हैं। तो भला ऐसे प्रतिभाशाली रेसलर की सैलरी करोड़ों रुपयों में होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं।
उनकी WWE के साथ 9 मिलियन डॉलर की डील है और कुछ रिपोर्ट्स अनुसार WrestleMania 40 के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया था और संभव है कि नई डील में उनकी तंख्वाह बढ़ गई होगी।
3. रैंडी ऑर्टन – सालाना 4 मिलियन डॉलर (करीब 33.5 करोड़ रुपये)
रैंडी ऑर्टन को WWE में काम करते हुए 22 साल से ज्यादा समय बीत चुका है और उनकी गिनती ऑल-टाइम लैजेंड सुपरस्टार्स में होती है। कुछ रिपोर्ट्स अनुसार ऑर्टन ने इसी साल पांच साल की नई डील पर साइन किए हैं, जिसके तहत उन्हें सलाना 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 33.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी पांच साल में उन्हें कुल 20 मिलियन डॉलर की रकम अदा की जाएगी। उन्होंने पिछले 22 सालों से कंपनी का भार अपने कंधों पर उठाया हुआ है, इसलिए वो भारी भरकम सैलरी के हकदार भी हैं।
2. कोडी रोड्स – 10 मिलियन डॉलर (करीब 84 करोड़ रुपये)
कोडी रोड्स इस समय WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं और जब 2022 में उनकी कंपनी में वापसी हुई तब उन्हें 5 लाख डॉलर की बेस सैलरी मिल रही थी। मगर उनकी सालाना सैलरी 3 मिलियन डॉलर से भी ऊपर चली जाती है जिसका श्रेय मर्चेंडाइज़ की बिक्री और अन्य चीजों को भी जाता है।
Wrestle Buddy के अनुसार रोड्स की डील 10 मिलियन डॉलर की है जो भारतीय करेंसी में करीब 84 करोड़ रुपये के बराबर है। जब उन्होंने 2022 में WWE में वापसी की तब उन्हें 2.5 मिलियन डॉलर का साइनिंग बोनस भी मिला था।
1. रोमन रेंस – सालाना 5 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये)
रोमन रेंस ने साल 2020 में WWE के साथ नई डील साइन की थी और नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ ही उन्हें बेबीफेस से हील भी बनाया गया था। उस समय हुई डील के हिसाब से रोमन रेंस को सालाना 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपये मिलते हैं। उनकी डील बहुत खास भी है क्योंकि वो केवल बड़े इवेंट्स में ही परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं और उनकी मौजूदा डील 2025 में समाप्त होने वाली है।
उम्मीद है कि WWE उन्हें कहीं नहीं जाने देगी और अगले कॉन्ट्रैक्ट में उनकी सैलरी में और भी अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी