PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए दबंग दिल्ली का पूरा शेड्यूल

आठवें सीजन की चैंपियन टीम आगामी सीजन के दूसरे मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस बार 18 अक्टूबर से पीकेएल का आगाज होगा और दिसंबर तक लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। अभी केवल लीग स्टेज तक के ही मुकाबलों का शेड्यूल सामने आया है। अगर हम दबंग दिल्ली की बात करें तो टीम पहले दिन ही एक्शन में नजर आएगी। दबंग दिल्ली को पीकेएल के 11वें सीजन का पहला मैच 18 अक्टूबर को यू मुम्बा के खिलाफ खेलना है। वहीं टीम का आखिरी लीग मैच 23 दिसंबर को गुजरात जायंट्स से होगा।
दबंग दिल्ली का कॉम्बिनेशन इस बार काफी शानदार है
दबंग दिल्ली की अगर बात करें तो उनके पास इस बार कई सारे बेहतरीन रेडर मौजूद हैं। नवीन कुमार और आशु मलिक टीम में पहले से ही थे और इस बार अब सिद्धार्थ देसाई भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में दिल्ली का रेडिंग डिपार्टमेंट काफी शानदार नजर आ रहा है। वहीं डिफेंस टीम का पिछले सीजन जैसा ही रहेगा। इस बार भी आशीष, योगेश और विक्रांत प्लेइंग सेवन का हिस्सा होंगे। आइए जानते हैं कि पीकेएल के 11वें सीजन के लिए दबंग दिल्ली का पूरा शेड्यूल क्या है?
पीकेएल सीजन 11 के लिए दबंग दिल्ली का शेड्यूल:
हैदराबाद लेग
- 18 अक्टूबर – दबंग दिल्ली केसी vs यू मुम्बा
- 21 अक्टूबर – यूपी योद्धाज vs दबंग दिल्ली केसी
- 26 अक्टूबर – तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी
- 28 अक्टूबर – हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली केसी
- 29 अक्टूबर – बेंगलुरु बुल्स बनाम vs दिल्ली केसी
- 31 अक्टूबर – पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली केसी
- 05 नवंबर – यू मुम्बा vs दबंग दिल्ली केसी
- 07 नवंबर – बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली केसी
- 08 नवंबर – दबंग दिल्ली केसी vs तमिल थलाइवाज
नोएडा लेग
- 12 नवंबर –दबंग दिल्ली केसी vs पुनेरी पलटन
- 16 नवंबर -दबंग दिल्ली केसी vs बेंगलुरु बुल्स
- 20 नवंबर -दबंग दिल्ली केसी vs गुजरात जायंट्स
- 22 नवंबर -जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली केसी
- 26 नवंबर -दबंग दिल्ली केसी vs पटना पाइरेट्स
- 01 दिसंबर – तमिल थलाइवाज vs दबंग दिल्ली केसी
पुणे लेग
- 05 दिसंबर – दबंग दिल्ली केसी vs यूपी योद्धाज
- 9 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली केसी
- 12 दिसंबर – दबंग दिल्ली केसी vs तेलुगु टाइटंस
- 14 दिसंबर – दबंग दिल्ली केसी vs हरियाणा स्टीलर्स
- 16 दिसंबर – दबंग दिल्ली केसी vs बंगाल वॉरियर्स
- 21 दिसंबर – दबंग दिल्ली केसी vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 23 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली केसी
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी