Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

DC vs MI Dream11 Prediction, मैच 8, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 4, 2026 at 9:27 AM
Modified at :April 4, 2026 at 9:27 AM
DC vs MI Dream11 Prediction, मैच 8, आईपीएल 2026

DC vs MI के IPL 2026 के आठवें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच (DC vs MI) खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी।

मुंबई इंडियंस अपनी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर लगातार अच्छा खेल दिखा रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

DC vs MI: मैच डिटेल्स

DC vs MI: हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैचों में जीत मिली है।

DC vs MI: पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन माना जाता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं।

इस मैदान पर ज्यादातर मैचों में चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

DC vs MI: संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर – समीर रिजवी)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, नमन धीर, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। (इम्पैक्ट प्लेयर – मयंक मार्कंडे)

DC vs MI Dream11 (टीम 1)

DC vs MI Dream11 Team 1

विकेटकीपर: केएल राहुल, रयान रिकल्टन

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, ट्रेंट बोल्ट

कप्तान की पहली पसंद: सूर्यकुमार यादव || कप्तान की दूसरी पसंद: हार्दिक पांड्या

उप कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ट्रिस्टन स्टब्स

DC vs MI Dream11 (टीम 2)

DC vs MI Dream11 Team 2

विकेटकीपर: केएल राहुल

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, शेरफन रदरफोर्ड

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, टी नटराजन

कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || कप्तान की दूसरी पसंद: रोहित शर्मा

उप कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उप कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.