IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा करारा झटका, DC vs PBKS मैच में लुंगी एनगिडी को लगी गंभीर चोट

लुंगी एनगिडी को फिल्डिंग करते समय गंभीर चोट लगी।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांचक सीजन के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आज अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए हैं। इस घटना ने टीम प्रबंधन और प्रशंसकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
मैच के दौरान क्या हुआ?
बता दें, घटना पंजाब किंग्स की पारी के शुरुआती ओवरों में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की गेंदबाजी के दौरान, पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने एक शॉट खेला जिसे रोकने के प्रयास में लुंगी एनगिडी बाउंड्री की ओर दौड़ रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मैदान की सतह पर गिर पड़े।
गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा सीधे जमीन से टकराया, जिससे वह तुरंत अचेत से नजर आए। मैदान पर मौजूद फिजियो और डॉक्टर ने बिना समय गंवाए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चोट की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा नुकसान
लुंगी एनगिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। एनगिडी न केवल अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने और डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। उनकी अनुपस्थिति में अब दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण का संतुलन बिगड़ सकता है।
नियमों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट का उपयोग किया है। एनगिडी की जगह टीम में विप्राज निगम को लाया गया, ताकि टीम की गेंदबाजी संरचना बनी रहे।
घटना के तुरंत बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार एनगिडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे के खिलाड़ी और टीम का सपोर्ट स्टाफ भी इस घटना से काफी परेशान दिखे। अभी अस्पताल से उनकी स्थिति के बारे में खबर का इंतजार है।
फिलहाल, टीम प्रबंधन की पहली प्राथमिकता एनगिडी का स्वास्थ्य है। यदि एनगिडी आगामी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स को अपनी रणनीति में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। फिलहाल क्रिकेट जगत एनगिडी की बेहतर सेहत के लिए दुआ कर रहा है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.