DC vs RCB Dream11 Prediction, मैच 39, आईपीएल 2026

DC vs RCB के IPL 2026 के 39वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच (DC vs RCB) खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी, जहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और लगातार जीत हासिल कर रही है। वहीं दिल्ली की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
DC vs RCB: मैच डिटेल्स
- मैच: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल 2026, मैच 39
- तारीख: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
DC vs RCB: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 और दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है।
DC vs RCB: पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से रन बनाना आसान हो जाता है और हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
हालांकि, यहां गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है, खासकर स्पिनर्स को बीच के ओवरों में कुछ टर्न मिल सकता है। इसके अलावा मैच में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला हो सकता है।
DC vs RCB: संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतिश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमिसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, दुश्मंथा चमीरा। (इम्पैक्ट प्लेयर – समीर रिजवी)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर – देवदत्त पडिक्कल)
DC vs RCB Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: केएल राहुल
बल्लेबाज: विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, रजत पाटीदार, ट्रिस्टन स्टब्स, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: कुलदीप यादव, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार
कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || कप्तान की दूसरी पसंद: केएल राहुल
उप कप्तान की पहली पसंद: रजत पाटीदार || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ट्रिस्टन स्टब्स
DC vs RCB Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: केएल राहुल
बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: कुलदीप यादव, जोश हेजलवुड, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार
कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || कप्तान की दूसरी पसंद: रजत पाटीदार
उप कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कुलदीप यादव
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.