टॉप पांच डिफेंडर जिन्हें पीकेएल 11 के लिए रिटेन किया जा सकता है

इन दिग्गज खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिटेन।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन का आयोजन इस बार 1 जुलाई से हो सकता है। पीकेएल मैनेजमेंट टूर्नामेंट के लिए अपने ओरिजिनल विंडो को चाहता है और इसी वजह से इस बार पीकेएल का आयोजन जुलाई से हो सकता है। वहीं ऑक्शन को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक ऑक्शन मई के आखिर या जून के शुरुआत में हो सकता है। ऐसे में सभी टीमों ने अभी से अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दी होगी कि किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए और किन्हें रिलीज किया जाए। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वो टॉप-5 डिफेंडर्स कौन से हो सकते हैं जिन्हें उनकी टीमें रिटेन कर सकती हैं।
5.जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स)
हरियाणा स्टीलर्स की टीम डिफेंस के दम पर पीकेएल-10 के फाइनल में पहुंची थी। इसमें उनके कप्तान मोहित नांदल का योगदान काफी अहम रहा था। मोहित नांदल हरियाणा स्टीलर्स के दूसरे बेस्ट डिफेंडर साबित हुए और ओवरऑल बीते सीजन पांचवें पायदान पर रहे। उन्होंने 24 मैचों में 70 टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे। मोहित नांदल ने राइट कवर में खेलते हुए कई मैचों में टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया था। जिस तरह से उन्होंने टीम को लीड किया था, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा जता सकती है।
4.राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स)
हरियाणा स्टीलर्स के लिए 10वें सीजन के दौरान डिफेंस में राहुल सेतपाल ने सबसे बेहतरीन खेल दिखाया। वो टीम की तरफ से सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले डिफेंडर रहे। डिफेंस के मामले में हरियाणा सीजन की दूसरी बेस्ट टीम रही और इसमें राहुल सेतपाल का योगदान काफी ज्यादा रहा। उन्होंने बीते सीजन 23 मैचों में 73 टैकल प्वॉइंट हासिल किए और चौथे सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। इसके अलावा सुपर टैकल के मामले में भी वो सबसे आगे रहे। उन्होंने सबसे ज्यादा 15 सुपर टैकल किए। इसी वजह से उनको एक बार फिर रिटेन किया जा सकता है।
3.सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)
सुनील कुमार की कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 9वें सीजन का टाइटल जीता था और 10वें सीजन में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। इस बार भी सुनील कुमार ने ही टीम की कप्तानी की। इससे पता चलता है कि टीम को लीड करने में उनका कोई सानी नहीं है। इसके अलावा सुनील कुमार का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने 23 मैचों में 55 प्वॉइंट हासिल किए। सुनील कुमार को उनके नेतृत्व क्षमता की वजह से जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम एक बार फिर रिटेन कर सकती है। क्योंकि इस तरह के कप्तान को कोई भी टीम छोड़ना नहीं चाहेगी।
2.योगेश (दबंग दिल्ली)
दबंग दिल्ली के लिए पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान उनके राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट योगेश ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। अपने पहले ही सीजन के दौरान वो एक स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने 23 मैच खेलते हुए 74 टैकल प्वॉइंट हासिल किए और सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें न्यू यंग प्लेयर ऑफ द सीजन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। योगेश ने बीते सीजन पांच हाई फाइव लगाया और 6 बार सुपर टैकल भी किया। दबंग दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचाने में जितना योगदान रेडिंग में आशु मलिक का था, उतना ही योगदान डिफेंस में योगेश का था। इसी वजह से उनको एक बार फिर रिटेन किया जा सकता है।
1.मोहम्मदरेजा चियानेह (पुनेरी पलटन)
मोहम्मदरेजा शादलू पीकेएल के 10वें सीजन के सबसे बेस्ट डिफेंडर साबित हुए। उन्होंने 24 मैचों में 99 टैकल प्वॉइंट हासिल किए। अगर वो एक प्वॉइंट और हासिल कर लेते तो फिर एक सीजन में नितेश कुमार के 100 टैकल प्वॉइंट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। शादलू ने 11 हाई-फाइव 10वें सीजन के दौरान लगाया। इसके अलावा रेडिंग में भी समय-समय पर अहम प्वॉइंट लिए थे। फाइनल मैच के बाद पुनेरी पलटन के कोच बीसी रमेश ने मोहम्मदरेजा शादलू की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि शादलू इस टीम के रीढ़ की हड्डी हैं और उनके आने की वजह से टीम का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसी वजह से टीम उनको जरुर रिटेन करेगी।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.