Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

टॉप पर मौजूद बार्सिलोना ने अपने मैनेजर को सैक किया

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 14, 2020 at 8:56 PM
Modified at :January 14, 2020 at 9:02 PM
टॉप पर मौजूद बार्सिलोना ने अपने मैनेजर को सैक किया

ला-लीगा की डिफेंडिंग चैम्पियन एवं दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक एफसी बार्सिलोना ने अपने मैनेजर एर्नेस्टो वल्वेर्दे को सैक कर दिया है।

बार्सिलोना को कुछ दिनों पहले ही स्पेनिश सुपर कप के सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ 3-2 हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, लीग में बार्सिलोना की टीम 40 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर मौजूद है, लेकिन यह उपलब्धि भी वल्वेर्दे को बचा नहीं सकी। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] कीके सेटियन बार्सिलोना के नए मैनेजर होंगे। उनके साथ क्लब ने 2022 तक का करार किया है। सेटियन को कई वर्षों का अनुभव है और वह रियल बेटिस के हेड कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में बेटिस ने दमदार प्रदर्शन किया था और फैन्स को उम्मीद है कि बार्सिलोना का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। बार्सिलोना ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एफसी बा​र्सिलानो ने टीम के हेड कोच के रूप में एर्नेस्टो वल्वेर्दे के करार को समाप्त करने का निर्णय लिया है। आपका धन्यवाद एर्नेस्टो, उम्मीद है भविष्य में आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।" क्लब ने कहा, "कीके सेटियन बार्सिलोना के नए हेड कोच होंगे। उत्तरी स्पेन के सेंटाबरिया से ताल्लुक रखने वाले सेटियन रेसिंग सैंटान्डेर, पोली इजीडो, लोगरोनेस, लूगो, लास पाल्मास और बेटिस जैसे क्लबों को मैनेजर करने के बाद बार्सिलोना आ रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने टीमों को पोजेशन बेस्ड अटैकिंग फुटबॉल खिलाने का प्रयास किया है​ जो फैन्स को भी काफी पसंद आया है।" [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS]

क्लब ने वल्वेर्दे का करार बढ़ाया था

बार्सिलोना ने पिछले साल फरवरी में ही वल्वेर्दे के करार को बढ़ाया था, लेकिन उसके एक महीने बाद ही टीम को इंग्लिश क्लब लिवरपूल के खिलाफ चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। स्पेनिश क्लब ने पहले लेग में शानदार जी दर्ज की थी, लेकिन दूसरे लेग में टीम अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई। उससे ​पिछले सीजन में इटली के क्लब एएस रोमा के खिलाफ भी बार्सिलोना को इसी प्रकार की हार झेलनी पड़ी थी। वल्वेर्दे ने कुछ समय पहले सुपर कप के सऊदी अरब में आयोजित कराए जाने की भी आलोचना की थी और कहा था कि वह टूर्नामेंट के पुराने फॉर्मेट को सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा था, “बात यह है कि फुटबॉल अब एक बिजनेस बन गया है और हर बिजनेस की नजर पैसे पर होती है। यही कारण है कि हम सब यहां मौजूद हैं।” [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] "अभी जो फॉर्मेट है वो पहले से बिल्कुल अलग है। यह टूर्नामेंट सीजन में सबसे पहले होता था और मेरे लिए यह सही था। अब यह बदल दिया गया है, देखते हैं कि अब क्या होता है। एक बार यह टूर्नामेंट हो जाए तभी हम कह पाएंगे कि यह सफल रहा या नहीं। चार टीमों के होने से यह टूर्नामेंट खेल के नजरिए से रोमांचक जरूर बना है, लेकिन मैं नि​श्चित नही हूं।" बार्सिलोना के मैनेजर के रूप में सेटियन रविवार को मैदान पर उतरेंगे। डिफेंडिंग चैम्पियन का सामना ग्रेनाडा से होगा।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.