Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE को पसंद करने वाले पांच बड़े भारतीय फिल्म स्टार्स

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 18, 2024 at 4:55 PM
Modified at :September 18, 2024 at 4:55 PM
WWE को पसंद करने वाले पांच बड़े भारतीय फिल्म स्टार्स

भारत में WWE को बहुत पसंद किया जाता है।

WWE सुपरस्टार्स काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिस वजह से दुनियाभर के करोड़ों दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। आपको बता दें कि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जोकि उन्हें WWE ही नहीं बल्कि WWF से पसंद करते आए हैं। शुरुआत से ही रेसलर्स की लोकप्रियता उच्च स्तर पर रही हैं। इनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनकी ताकत, रिएक्शंस और इन-रिंग अपने विरोधियों आसानी से धराशाई करना हैं।

बता दें कि कुछ सुपरस्टार्स रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद हॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। वैसे दुनिया में हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड सबसे ज्यादा चर्चाओं का विषय बना रहता है। ऐसे में भारतीय फिल्म स्टार्स हैं जोकि WWE के काफी ज्यादा दीवाने माने जाते हैं और लगातार अहम मौकों पर प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम उन पांच भारतीय फिल्म स्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जो WWE को बहुत पसंद करते हैं।

5. अक्षय कुमार (द अंडरटेकर)

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को उनकी शानदार फिटनेस और खतरनाक एक्शन की वजह से जाने जाते हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के सबसे लोक्रपिय WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर है। रेसलिंग में द अंडरटेकर का शुरुआत से ही दबदबा देखने को मिला हैं। अक्षय कुमार ने “Khiladiyon ka Khiladi” नाम की फिल्म में द अंडरटेकर बने एक शख्स से लड़ाई की थी, जिस वजह से वो काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

4. जॉन अब्राहम (ड्रू मैकइंटायर)

बॉलीवुड में जॉन अब्राहम सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक है। जॉन को WWE देखना काफी पसंद है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में जॉन का सबसे पसंदीदा WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर है। वो ड्रू मैकइंटायर को इस वजह से पसंद करते हैं, क्योंकि इन दोनों ने साथ में मिलकर WWE का प्रोमोशन किया था। इस दौरान जॉन अब्राहम ने स्कॉटिश वॉरियर के साथ कुछ महत्वर्ण यादों को बताया था।

3. वरुण धवन (ट्रिपल एच)

वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनोखी पर्सनैलिटी की वजह से पहचाने जाते हैं। वो WWE में शुरुआत से ही दिलचस्पी रखते आए हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन को WWE में ट्रिपल एच काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। मौजूदा समय में WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) शुरुआत से ही ताकतवर और आकर्षक सुपरस्टार रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात एक फैन मोमेंट इवेंट के दौरान हुई थी।

2. शाहरुख खान (जॉन सीना)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार माने जाते हैं, क्योंकि उनकी फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में नजर आती हैं। बता दें कि WWE में शाहरुख खान के सबसे पसंदीदा रेसलर जॉन सीना है। रेसलिंग में सीना ने काफी कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिस वजह से जॉन सीना को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वैसे शाहरुख खान और जॉन सीना दोनों की मुलाकात भारत में इवेंट के दौरान हुई थी।

1. सलमान खान (स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन)

बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध सितारों की लिस्ट में पहले स्थान पर सलमान खान का नाम मौजूद है, क्योंकि ऐसा कहते हैं कि सलमान खान के साथ जिस सेलिब्रिटी ने काम कर लिया, उसका भविष्य चमक जाता है। WWE में सलमान खान के सबसे पसंदीदा रेसलर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन रहे हैं। रेसलिंग में ऑस्टिन अपनी अनोखी पहचान की वजह से जाने जाते हैं। वो काफी लंबे समय से इन-रिंग एक्शन से दूर है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

सावन सोलंकी
सावन सोलंकी

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.