Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE WrestleMania 40 को ऐतिहासिक बनाएंगी ये पांच बड़ी चीजें

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 3, 2024 at 11:16 PM
Modified at :April 3, 2024 at 11:16 PM
WWE WrestleMania 40 को ऐतिहासिक बनाएंगी ये पांच बड़ी चीजें

रिंग तैयार है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं साल के सबसे बड़े इवेंट का।

WWE WrestleMania 40 को ज्यादा से ज्यादा यादगार इवेंट बनाने की कोशिश की जा रही है। इवेंट के लिए सबसे बड़ी स्टोरीलाइन रोमन रेंस vs कोडी रोड्स है, जिस पर दुनिया के लाखों लोगों ने नजर बनाई हुई है। इसके अलावा द रॉक, रे मिस्टीरियो और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज रेसलर्स भी इस आगामी इवेंट में परफॉर्म कर रहे होंगे। ऐसी कई वजहें हैं जो रेसलमेनिया 40 को एक ऐतिहासिक इवेंट बना रही होंगी। इस आर्टिकल में आइए उन पांच चीजों पर एक नजर डालते हैं, जो WWE WrestleMania 40 को एक यादगार और खास इवेंट बनाएंगी।

ये चीजें WrestleMania 40 को बनाएंगी यादगार:

5. दो भाइयों की आपसी लड़ाई

WrestleMania का इतिहास 4 दशकों पुराना हो चुका है और इस दौरान बहुत कम मौके ऐसे रहे जब रेसलमेनिया के किसी मैच में 2 असली भाई आमने-सामने आए हों। WrestleMania 25 में जैफ हार्डी vs मैट हार्डी और WrestleMania 10 में ब्रेट हार्ट vs ओवेन हार्ट मैच भी बहुत यादगार साबित हुआ था। अब बहुत लंबे अरसे बाद WrestleMania 40 में जे उसो और जिमी उसो के रूप में 2 असली भाई आमने-सामने आने वाले हैं। दो भाइयों की आपसी लड़ाई जैसे लम्हे WWE में बहुत कम देखने को मिले हैं, इसलिए जे और जिमी उसो की भिड़ंत क्राउड का खूब मनोरंजन कर रही होगी क्योंकि उनका स्टोरीलाइन बिल्ड-अप भी लाजवाब रहा है।

4. द रॉक और रोमन रेंस पहली बार रिंग शेयर करेंगे

रोमन रेंस ने साल 2013 में WWE मेन रोस्टर पर कदम रखा था। हालांकि द रॉक उससे काफी समय पहले ही प्रो रेसलिंग छोड़ चुके थे, लेकिन एक पार्ट-टाइम रेसलर के रूप में वापस आते रहे। इसके बावजूद रोमन रेंस और द रॉक ने कभी एकसाथ रिंग शेयर नहीं की। अब WrestleMania 40 में फैंस का ये सपना पूरा होने जा रहा है क्योंकि Night 1 में द रॉक और रोमन रेंस मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच के होने से WWE व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।

3. लैडर मैच का रोमांच

WrestleMania में खासतौर पर टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच होना कई कोई नई बात नहीं है। विशेष रूप से पिछले 10 साल में कई बार टैग टीम टाइटल्स के लिए लैडर मैच करवाया जा चुका है और हर बार उनमें लाजवाब एक्शन देखने को मिला है। इस बार डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर को 5 अन्य टीमों के खिलाफ लैडर मैच में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। लैडर मैच का जबरदस्त एक्शन और खतरनाक लम्हे इस मुकाबले का रोमांच बढ़ा रहे होंगे। वहीं अंत में लैडर पर चढ़कर कौन सा सुपरस्टार चैंपियनशिप बेल्ट उतार पाता है, यह देखने के लिए भी फैंस उत्साहित होंगे।

2. कई महान रेसलर्स और सेलिब्रिटी आ सकते हैं

WWE WrestleMania में अक्सर दिग्गजों रेसलर्स और सेलिब्रिटीज़ का अपीयरेंस करवाया जाता रहा है। WrestleMania 40 में द अंडरटेकर और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे महान सुपरस्टार्स का आना लगभग निश्चित लग रहा है। वहीं जॉन सीना के आने की उम्मीद भी रेसलमेनिया के प्रति फैंस का रोमांच बढ़ा रही है। Raw में अमेरिकी रैपर लिल वेन नजर आए थे, उनके अलावा NFL के दिग्गज खिलाड़ी जेसन केल्सी के रेसलमेनिया में आने की रिपोर्ट सामने आई हैं। इस बीच अमेरिकी अभिनेत्री ड्रू बैरिमोर भी आगामी इवेंट में अपीयरेंस दे सकती हैं।

1. आखिरकार रोमन रेंस टाइटल हार सकते हैं

जैसा कि हमने आपको बताया कि WrestleMania 40 की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन रोमन रेंस vs कोडी रोड्स है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल कोडी रोड्स जीत के बहुत करीब आकर भी रोमन रेंस को हरा नहीं पाए थे, लेकिन इस बार उन्हें पहले से भी बेहतर लय हासिल है। कोडी रोड्स का करियर अपने चरम समय में प्रवेश करने के लिए तैयार है, इसलिए संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि आखिरकार WrestleMania 40 में रोमन रेंस का 1300 दिन से ज्यादा से चला आ रहा टाइटल रन समाप्त हो सकता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.