इंडियन फुटबॉल के दिग्गज पी.के.बनर्जी की हालत में सुधार हुआ

(Courtesy : Republic)
पिछले कुछ समय पूर्व भारतीय खिलाड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं।
इंडिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक पी.के.बनर्जी की हालत में अब सुधार हो रहा है। कोलकाता के एक अस्पताल ने मंगलवार को अपने बयान में यह जानकारी है।
[KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS]पी.के.बनर्जी की हालत कुछ दिनों पहले नाजुक हो गई थी और उन्हें सोमवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 83 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी पिछले कुछ समय से सीने में इंफेक्शन से जूझ रहे हैं।
अस्पताल के अधिकारियों ने सेामवार को बताया था कि पी.के.बनर्जी की हालत बेहद गंभीर है। मेडिका सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल ने कहा था, "पी.के. बनर्जी की हालत में अचानक गिरावट देखी गई। उन्हें शाम से वेंटिलेटर पर रखा गया है।"
बयान में कहा गया, "वह हमारी विशेषज्ञों की टीम की कड़ी निगरानी में हैं। न्यूरोसाइंसेस की टीम उनको देख रही है। मेडिक की पूरी टीम बनर्जी के स्वास्थय लाभ के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है। उनके परिवार को नियमित अंतराल पर उनके स्वास्थ की जानकारी दी जा रही है।"
[KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS]अस्पताल ने मंगलवार को फिर एक और बयान जारी किया और बताया कि पूर्व खिलाड़ी की हालत में सुधार हुआ है।
अस्पताल ने बताया, "आज शाम के चार बजे मेडिकल बोर्ड की मीटिंग हुई और पी.के. बनर्जी की स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया गया। बोर्ड ने मरीज के इलाज का भी जायजा लिया और वेंटिलेशन के बाद उनके स्थास्थ्य की स्थिति को देखकर संतुष्ट हुए।"
"वह वेंटिलेशन के बाद सभी मानकों पर खड़े उतरे हैं और लगातार हमारे विशेष डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोसाइन्सेस के डॉक्टर भी उनपर लगातार नजर बनाए हुए हैं।"
बनर्जी ने 1962 में हुए एशियन गेम्स में इंडियन फुटबॉल टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 1960 रोम ओलंपिक में इंडियन टीम की कप्तानी भी की थी। उस ओलंपिक में उन्होंने फ्रांस की दमदार टीम के खिलाफ एक गोल भी किया था और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।
[KH_RELATED_NEWS title="Related News|Article continues below "][/KH_RELATED_NEWS]इससे पहले, वह 1956 में हुए ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में हुए ओलम्पिक खेलों में भी इंडियन फुटबॉल टीम की ओर से खेले थे। क्वॉर्टरफाइनल में मेजबान टीम के खिलाफ 4-2 से मिली जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
फीफा ने भी इंडियन फुटबॉल में पी.के.बनर्जी के योगदान को सराहा और 2004 में उन्हें सेंटेनियल ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.